{"_id":"661ef34cac03a2f9b902e6f4","slug":"eight-sweepers-arrived-in-place-of-22-notice-issued-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-112905-2024-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: 22 की जगह पहुंचे आठ सफाईकर्मी, नोटिस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: 22 की जगह पहुंचे आठ सफाईकर्मी, नोटिस जारी
Wed, 17 Apr 2024 03:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Wed, 17 Apr 2024 03:23 AM IST
विज्ञापन
बघौली क्षेत्र के पैकवलिया गांव में सफाई कार्य होना था
संवाद न्यूज एजेंसी
बघौली। क्षेत्र के पैकवलिया गांव में सफाई कार्य के लिए मंगलवार को 22 कर्मियों की जगह केवल आठ सफाईकर्मी मौजूद रहे। शेष 14 कर्मी गैरहाजिर रहे। ग्रामीणों की शिकायत पर एडीओ पंचायत ने गैरहाजिर सफाईकर्मियों का नोटिस जारी किया है।
ब्लाॅक कार्यालय से ग्राम पंचायतों में सफाई का कार्य कराने के लिए दिन में दो पाली बनाकर सफाईकर्मियों का समूह बनाया जाता है। इसी नियम के तहत मंगलवार को 22 सफाई कर्मियों को कार्य करने के लिए पैकवलिया गांव में ड्यूटी लगाई गई। लेकिन आठ सफाईकर्मी ही पहुंचे। इस पर ग्रामीण भड़क गए और संबंधित अधिकारियों को इसकी सूचना दी। ग्रामीण ग्यासुदीन, मुहम्मद नईम, खरीद अहमद, अजय कुमार व प्रधान प्रतिनिधि अब्दुल्ला ने बताया कि सफाई कार्य करने के लिए 22 की ड्यूटी लगी है, लेकिन मौके पर आठ सफाईकर्मी पहुंचे।
इस संबंध में एडीओ पंचायत चन्द्रशेखर सिंह ने बताया कि सूचना मिली है कि 22 सफाईकर्मियों की जगह आठ ही कर्मी गांव में पहुंचे हैं। शेष का वेतन बाधित करने का नोटिस भेजा जाएगा।