{"_id":"57701ac54f1c1b857d79a927","slug":"eight-months-have-deteriorated-lohia-village-tubewells","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ माह से खराब है लोहिया गांव का नलकूप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ माह से खराब है लोहिया गांव का नलकूप
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
Updated Sun, 26 Jun 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
खराब है लोहिया गांव का नलकूप।
- फोटो : अंबरीश मिश्रा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाथनगर ब्लॉक क्षेत्र के लोहिया समग्र गांव भगवानपुर पश्चिमी में स्थित नलकूप पिछले कई माह से खराब पड़ा है। ग्रामीणों ने कई बार विभागीय अधिकारियों से इस संबंध में शिकायत भी किया है, लेकिन अधिकारी इसे सुनकर भी अनसुना कर देते है।
भगवानपुर पश्चिमी गांव निवासी फूलचंद, खेदूराम, जयकरन, खेदू राम, पिन्टू, राधेश्याम आदि का कहना है कि गांव में लगा नलकूप पिछले आठ माह से बंद पड़ा है। इससे किसानों के धान की रोपाई कार्य बाधित हो रहा है। किसानों ने बताया कि कई बार विभागीय अधिकारियों के साथ ब्लॉक के अधिकारियों व कर्मचारियों से नलकूप को ठीक कराने की मांग की गई, लेकिन आज तक नलकूप ठीक नहीं कराया गया। बारिश भी नहीं हो रही है और खेतों की सिंचाई करनी है ऐसे में अगर नलकूप ठीक नहीं हुआ तो खेत की सिंचाई कैसे होगी यह चिंता सता रही है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही खराब पड़े इस नलकूप को चालू नहीं कराया गया तो गांव के सभी लोग जिला मुख्यालय पर जाकर आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। जिसकी सारी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।