फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Eight employed servants absent

Sant Kabir Nagar News: समीक्षा बैठक में गैरहाजिर रहे आठ रोजगार सेवक, कार्रवाई की संस्तुति

Thu, 09 Jul 2026 01:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 09 Jul 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
Eight employed servants absent

विज्ञापन
सेमरियावां। विकास खंड सेमरियावां में सरकारी योजनाओं की समीक्षा बैठक से लगातार दूसरे दिन भी गैरहाजिर रहने वाले आठ रोजगार सेवकों पर विभागीय कार्रवाई की तलवार लटक गई है। खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) कृष्ण कुमार ने इसे गंभीर अनुशासनहीनता मानते हुए जुलाई का मानदेय रोक दिया है। साथ ही विभागीय कार्रवाई की संस्तुति करते हुए जिला स्तरीय अधिकारियों को पत्र भेजा है। संबंधित ग्राम पंचायतों को भी आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
ब्लॉक सभागार में बुधवार को वृहद पौधरोपण अभियान, वीबीजी रामजी योजना, जियो टैगिंग और ई-केवाईसी की प्रगति की समीक्षा के लिए बैठक बुलाई गई। इससे पहले मंगलवार को आयोजित बैठक में 61 रोजगार सेवकों में से 27 और 10 तकनीकी सहायकों में से चार तकनीकी सहायक बिना सूचना अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

इस पर बीडीओ ने सभी अनुपस्थित कर्मचारियों का एक दिन का मानदेय रोकते हुए स्पष्टीकरण तलब किया था।
दोबारा बैठक होने पर चारों तकनीकी सहायक उपस्थित हो गए, लेकिन 27 अनुपस्थित रोजगार सेवकों में से आठ फिर भी बिना सूचना के बैठक में नहीं पहुंचे। लगातार दूसरे दिन अनुपस्थिति को गंभीर लापरवाही मानते हुए बीडीओ ने उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की संस्तुति कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीडीओ ने बताया कि दो माह से अधिक समय से लगातार अनुपस्थित चल रहे तकनीकी सहायक ध्रुपनाथ मौर्य और दिनेश कुमार के विरुद्ध भी पहले ही विभागीय कार्रवाई की संस्तुति की जा चुकी है।
बैठक में बीडीओ ने 12 जुलाई को प्रस्तावित वृहद पौधरोपण अभियान को हर हाल में सफल बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने वीबीजी रामजी योजना के तहत प्रत्येक ग्राम पंचायत में कार्य शुरू कराने, जियो टैगिंग और ई-केवाईसी के लंबित कार्य शीघ्र पूरा करने तथा सभी योजनाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

उन्होंने चेतावनी दी कि सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
----
आठ रोजगार सेवक आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में भी बिना सूचना के अनुपस्थित रहे। यह घोर लापरवाही है और इससे प्रतीत होता है कि वे कार्य करने के इच्छुक नहीं हैं। जुलाई का मानदेय रोकते हुए उनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की संस्तुति कर जिला स्तरीय अधिकारियों को पत्र भेज दिया गया है। संबंधित ग्राम पंचायतों को भी आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया है।
-कृष्ण कुमार, बीडीओ, सेमरियावां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed