फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Eight dependents of deceased police officers have been given jobs in the police department.

Sant Kabir Nagar News: पुलिस विभाग में आठ मृतक आश्रितों को मिली नाैकरी

Tue, 09 Dec 2025 01:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 09 Dec 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
Eight dependents of deceased police officers have been given jobs in the police department.
संतकबीरनगर। एसपी संदीप कुमार मीना ने सोमवार को अपने कार्यालय में मृतक आश्रित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिया।
विज्ञापन

पुलिस मीडिया सेल के अनुसार, पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार पात्र 8 अभ्यर्थियों को नागरिक पुलिस आरक्षी पद पर नियुक्ति दी गई। नियुक्ति प्रक्रिया समस्त अभिलेखों के सत्यापन, पात्रता परीक्षण तथा नियमावली के अनुरूप पारदर्शी ढंग से संपादित की गई। एसपी ने कहा कि विभाग अपने दिवंगत कर्मियों के परिवारों के प्रति सदैव संवेदनशील है तथा ऐसे आश्रितों को शीघ्र सेवा अवसर उपलब्ध कराना पुलिस विभाग की प्राथमिकता है।

इस दौरान मृतक आश्रित अभ्यर्थी सुजीत कुमार सिंह पुत्र स्व. राजकिशोर सिंह हेड कांस्टेबल, रमेश कुमार यादव पुत्र रामनरेश यादव उपनिरीक्षक, शिवेंद्र सिंह पुत्र स्व. मनोज सिंह आरक्षी, आदित्य राठौर पुत्र स्व.अरविंद राव, हेड कांस्टेबल, अमरेंद्र सिंह पुत्र स्व. अरविंद कुमार सिंह हेड कांस्टेबल, अमरदीप पुत्र स्व. विक्रम सिंह उपनिरीक्षक, ऋचा मिश्रा (पाठक) पत्नी स्व. राघवेंद्र पाठक आरक्षी और अमृता पांडेय पत्नी स्व. रणंजय पांडेय निरीक्षक को नियुक्ति पत्र दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed