{"_id":"68c073b1942b3a22770af69a","slug":"eight-candidates-including-the-post-of-president-filed-nomination-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-138201-2025-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: अध्यक्ष पद समेत आठ प्रत्याशियों ने किया नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: अध्यक्ष पद समेत आठ प्रत्याशियों ने किया नामांकन
Wed, 10 Sep 2025 12:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Wed, 10 Sep 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
सिविल बार के चुनाव में नामांकन दाखिल करते उम्मीदवार
संतकबीरनगर। सिविल बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में नामांकन के प्रथम दिन आठ प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। अध्यक्ष पद के लिए कृष्ण चंद्र पांडेय व ईश्वर प्रसाद पाठक, महामंत्री पद के लिए अखिलेश्वर राय, अजय कुमार सिंह, सुरेंद्र कुमार द्विवेदी, निरंजन सिंह, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर मिर्जा मोहम्मद अब्बास, संयुक्त मंत्री प्रशासन पद पर आलोक प्रताप सिंह ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। कुल 8 नामांकन दाखिल हुए। नामांकन प्राप्त व दाखिल करने की अंतिम तिथि 10 सितंबर है। यह जानकारी वरिष्ठ अधिवक्ता समिति सदस्य ओंकार नाथ चौरसिया ने दी है। संवाद
-- -- -- -- -- -- -- -
जनपद बार के चुनाव में तीन प्रत्याशियों ने नामांकन किया
संतकबीरनगर। जनपद बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में नामांकन के प्रथम दिन मंगलवार को अध्यक्ष व महामंत्री समेत तीन प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया। जबकि तीन अन्य प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र क्रय किया है। जनपद बार एसोसिएशन सहायक चुनाव अधिकारी सुनील कुमार चौधरी ने बताया कि अध्यक्ष पद पर संतोष कुमार, ओमप्रकाश त्रिपाठी, महामंत्री पद पर सुधीर कुमार श्रीवास्तव ने नामांकन पत्र दाखिल किया। अध्यक्ष पद के एक प्रत्याशी राकेश सिंह, महामंत्री पद पर राम अवतार यादव, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर प्रदीप कुमार मौर्या ने नामांकन पत्र क्रय किया है। बुधवार नामांकन पत्र प्राप्त व दाखिल करने का अंतिम दिन है। संवाद