{"_id":"57740fea4f1c1bde3a79b509","slug":"eid-celebrated-together-in-joy-sp","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुशी पूर्वक मनाएं ईद:एसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुशी पूर्वक मनाएं ईद:एसपी
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
Updated Wed, 29 Jun 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
बैठक हुई।
- फोटो : अंबरीश मिश्रा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस चौकी मगहर के प्रांगण में बुधवार को एसपी शैलेश कुमार पांडेय की अध्यक्षता में ईद के त्यौहार के मद्देनजर पीस कमेटी की बैठक की गई। बैठक में त्यौहार को शांतिपूर्वक मनाने की अपील की गइ। एसपी ने कहा की यह कबीर की धरती है। यहां से सदैव शांति और प्यार का संदेश पूरे विश्व् को जाता है।रमजान का पाक महीना है, जिसमें मुस्लिम भाई सब कुछ त्याग कर खुदा की बंदगी में लग जाते हैं।इसके बाद ईद का त्यौहार है। जिसमें सभी छोटे बड़े एक होकर गले मिलकर बधाईयां देते हैं।लोग त्योहारो को ख़ुशी खुशी मनाए और शांति व्यव्स्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।
आगे कहा कि ईद खुशी का त्यौहार है। ख़ुशी सभी मनाएं हमारी शुभकामनाएं आप के साथ हैं। एएसपी अशोक कुमार वर्मा ने कहा की हम सभी मानव है, हमारा दायित्व बनता है की हम इंसानियत को हाथ से न जाने दें। सीओ आर के सिंह ने कहा की मगहर हिंदू -मुस्लिम की एकता का संदेश देता है।ईद को देखते ही सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जाएंगे। चेयरमैन अश्वनी कुमार गुप्त ने कहा की ईद के त्यौहार को देखते हुए ईदगाहों उनके रास्ते की साफ सफाई कराई जा रही है। पानी का मुकम्मल इंतजाम रहेगा। पूर्व चेयरमैन नुरुज्जमा अंसारी ने कहा की हम सभी एक हैं ,एक रहेंगे।सपा नेता प्रदीप सिंह ने सभी से शांतिपूर्वक ईद मनाने की अपील करते हुए ईद की दिली मुबारकबाद दी। कार्यक्रम का संचालन वेद प्रकाश चौबे ने किया। इस मौके पर कोतवाल शमशेर बहादुर सिंह, रामशंकर यादव, जिया सिंह, राजेश वर्मा, फैजखान, चौकी इंचार्ज करुणाकर पांडेय, खलील खान, रामकेश जयसवाल, अजय सिंह वर्मा, अवधेश सिंह, मेहदी हसन, अबरार आलम, त्रिलोकी वर्मा, अब्दुल नबी, पवन यादव, कृष्णकुमार मिश्र, रामस्नेही गुप्ता आदि उपस्थित रहे।