{"_id":"63dab55c5492b55fee321203","slug":"efforts-to-light-the-flame-of-education-till-the-last-rung-of-the-society-khalilabad-news-gkp466041572-2023-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: समाज के अंतिम पायदान तक शिक्षा की ज्योति जलाने का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: समाज के अंतिम पायदान तक शिक्षा की ज्योति जलाने का प्रयास
विज्ञापन
समाज के अंतिम पायदान तक शिक्षा की ज्योति जलाने का प्रयास
-आम बजट पर शिक्षकों ने व्यक्त की प्रतिक्रिया
संवाद न्यूज एजेंसी
हरिहरपुर। आम बजट में समाज के अंतिम पायदान पर बैठे ऐसे बच्चों तक शिक्षा की ज्योति जलाने का प्रयास किया गया है जो शिक्षा से वंचित हैं। एकल्व्य स्कूलों की स्थापना के साथ 38,800 शिक्षकों की भर्ती की घोषणा बेहद सराहनीय पहल है।
...
आम बजट समाज के सभी वर्गों के लिए उपयोगी एवं विकासोन्मुखी है। नौकरीपेशा लोगों के लिए कर की सीमा में वृद्धि, एकलव्य विद्यालयों में शिक्षकों की भर्ती से रोजगार का सृजन होगा। प्रधानमंत्री आवास योजना में 66 प्रतिशत की वृद्धि से गरीब परिवारों को अपना आशियाना बनवाने में मदद मिलेगी।
-समय देव पांडेय, प्रदेश उपाध्यक्ष (माध्यमिक वित्त विहीन शिक्षक महासभा)
...
आयकर स्लैब में बदलाव से मध्यम वर्गीय और छोटे कर्मचारियों को विशेष राहत मिलने के आसार हैं। समाज के वंचित परिवार के बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास किया गया है। डिजिटल और तकनीकी शिक्षा पर बजट में विशेष प्रावधान है।
विज्ञापन
-केएन सिंह, शिक्षक
...
युवाओं के कौशल विकास और नारी सशक्तीकरण की दिशा में बेहतर प्रयास है। मेडिकल कॉलेज और नर्सिंग स्कूलों की स्थापना से युवा को अपना भविष्य संवारने का अवसर मिलेगा। सरकार का यह बजट शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करने वाला साबित होगा।
-बीके रस्तोगी, शिक्षक
...
यह बजट कर्मचारियों, किसानों, नौजवानों, व्यापारियों के हित का बजट है। गांव गरीब का नारा देने वाली सरकार अपने नारे को सार्थक करते हुए बजट में सबका ध्यान रखा है। यह बजट सराहनीय है।
-डॉ. हरिद्वार शुक्ला, प्राचार्य
...
देश के विभिन्न राज्यों में नेशनल डिजिटल लाइब्रेरी की स्थापना की घोषणा बहुत ही अच्छी पहल है। इससे लोगों को आसानी से वह किताबें उपलब्ध हो सकेंगी जिन्हें वह पढ़ना चाहते हैं। सभी भाषाओं की किताबें भी लाइब्रेरी में उपलब्ध रहेंगी। आम बजट शिक्षा के क्षेत्र में क्रांतिकारी परिवर्तन लेकर आएगा।
-वीके मिश्र, शिक्षक