फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   education syestem

Sant Kabir Nagar News: नामांकन के बाद 52 हजार बच्चे हो गए लापता

Sun, 25 Jun 2023 11:47 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jun 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
education syestem
संतकबीरनगर। परिषदीय विद्यालयों में नामांकन के बाद 52 हजार बच्चे लापता हो गए। यह हम नहीं कह रहे, यह बेसिक शिक्षा विभाग का आंकड़ा बता रहा है। इस सत्र में कुल नामांकित एक लाख 57 हजार बच्चों में सिर्फ एक लाख पांच हजार बच्चे ही भोजन कर रहे हैं, बाकी बच्चे कहां हैं यह कोई बताने वाला नहीं है। बीएसए ने इन बच्चों की खोज करने की बात कही है, जिससे सच्चाई का पता चल सके।
विज्ञापन

जिले में 1247 परिषदीय विद्यालय हैं। इसमें 192 उच्च प्राथमिक, 805 प्राथमिक और 250 कंपोजिट विद्यालय शामिल हैं। इन विद्यालयों में कुल 1,57,604 बच्चे नामांकित हैं। जिन्हें स्कूल बैग, यूनिफाॅर्म, स्वेटर, जूता मोजा आदि नि:शुल्क दिया जाता है। इसके साथ ही दिन में भोजन भी दिया जाता है। विभाग के आंकड़ों के अनुसार सत्र 2022-23 में कुल 1,57,604 बच्चे नामांकित हैं और उसमें से 1,05,594 बच्चों ने एमडीएम का भोजन किया है।
विज्ञापन

इन बच्चों के भोजन पर कुल 22 करोड़ रुपये एक साल में खर्च हो चुके हैं। जब नामांकन 1,57,604 है, तो भोजन करने वाले बच्चों की संख्या 52 हजार कैसे घट गई। ब्लॉक वार आंकड़े बता रहे हैं कि बघौली ब्लॉक में 18,322 बच्चों में 12,276 बच्चे, बेलहर में 19,002 बच्चों में 12,731 बच्चे, हैंसर बाजार में 19,496 बच्चों में 13,062, खलीलाबाद में 21,249 बच्चों में 14,237, मेंहदावल में 19,161 में 12,838, नाथनगर में 16,757 में 11,227, पौली में 9515 बच्चों में 6375, सांथा में 15,839 बच्चों में 10,612 बच्चे, सेमरियावां में 18,263 बच्चोंं में 12,236 बच्चों ने ही भोजन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सवाल यह उठता है नामांकन के सापेक्ष 52 हजार बच्चे कहां गायब हो गए। इस बारे में विभाग भी कुछ नहीं बता पा रहा है।
00000000000000
नामांकन के सापेक्ष कम बच्चों ने एमडीएम का भोजन किया है, इसके लिए प्रधानाध्यापकों से सूचना मंगाई जा रही है कि नामांकन कराने वाले बच्चे कहां हैं। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी अगर बच्चे स्कूल नहीं आ रहे हैं तो इसका भी कारण पता किया जाएगा।
-अतुल कुमार तिवारी, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed