फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Eco park will be built in Bakhira, Rs 90 lakh received for the first installment

Sant Kabir Nagar News: बखिरा में बनेगा ईको पार्क, पहली किस्त के 90 लाख रुपये मिले

Mon, 17 Feb 2025 11:08 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 17 Feb 2025 11:08 PM IST
विज्ञापन
Eco park will be built in Bakhira, Rs 90 lakh received for the first installment
संतकबीरनगर। बखिरा झील के पास पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए ईको पार्क बनाया जाएगा। डीएम ने इसका प्रस्ताव आठ माह पूर्व भेजा था। जिसकी स्वीकृति भी मिल गई। कुल 239.33 लाख रुपये का प्रस्ताव था। जिसके सापेक्ष पहले चरण में 90 लाख रुपये जारी हुआ। उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही पार्क का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

बखिरा झील व पक्षी बिहार में ईको पार्क के पर्यटन विकास हेतु उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम लिमिटेड के जरिए कुल 239.33 लाख के प्रस्ताव भेजा गया था। जिसके सापेक्ष विभागीय अप्रेजल समिति द्वारा मूल्यांकित धनराशि 156.12 लाख रुपये की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति तथा प्रथम किस्त के रूप में 90.00 लाख रुपये अवमुक्त किया गया है।
विज्ञापन

इस रकम से जल्द ही पार्क का निर्माण शुरू होगा। प्रशासनिक स्तर से कार्य की गुणवत्ता की निगरानी की जाएगी। इसके बनने से बखिरा पक्षी विहार में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। कार्य के मानक एवं गुणवत्ता आदि की पूर्ण जिम्मेदारी महानिदेशक पर्यटन एवं कार्यदायी संस्था की होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed