फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Eclipse on four projects of the city

Sant Kabir Nagar News: शहर की चार परियोजनाओं पर लगा ग्रहण

Wed, 31 Jan 2024 02:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 31 Jan 2024 02:48 AM IST
विज्ञापन
Eclipse on four projects of the city
- काम शुरु न होने से बनी हुई हैं समस्या, बजट उपलब्ध
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। शहर के सुंदरीकरण के लिए चार प्रमुख परियोजनाओं के लिए बजट उपलब्ध है, लेकिन काम अभी तक शुरु नहीं हुआ। इसमें रामजानकी मंदिर से बरदहिया तक सड़क निर्माण, नेहरू चौक से लेकर गायत्री मंदिर तक पटरी निर्माण, मुखलिसपुर ओवरब्रिज के नीचे ठेला वालों को व्यवस्थित करने के लिए स्टैंड का निर्माण शामिल हैं। इन परियोजनाओं पर काम शुरु होने का अब भी इंतजार हो रहा है। जिससे लोगों की परेशानी कम नहीं हो रही है। साथ ही शहर के सुंदरीकरण पर भी ग्रहण लग रहा है।

नहीं बना बरदहिया जाने वाला मार्ग
शहर के राम जानकी मंदिर से बरदहिया बाजार आने-जाने के लिए सड़क के चौड़ीकरण का कार्य कराया जाना है। यह सड़क अंडरग्राउंड नाला निर्माण के दौरान टूट गई थी। इसके लिए बजट उपलब्ध है, लेकिन अभी तक कार्य अधर में लटका हुआ है। सड़क पर गिट्टी व मिट्टी डालकर कई महीने से छोड़ दिया गया है। जिससे आने जाने में लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। पालिका प्रशासन का दावा है कि जल्द ही सड़क का निर्माण कार्य पूर्ण कराया जाएगा, ताकि लोगों को समस्या से निजात मिल सके।
विज्ञापन


नेहरू चौक से गायत्री मंदिर तक होनी है इंटरलाॅकिंग
शहर के प्रमुख मार्ग में शामिल नेहरू चौक से गायत्री मंदिर तक दोनों पटरियों पर इंटरलाॅकिंग की जानी है। इस मार्ग पर पुरानी सब्जी मंडी लगती है। पूर्व में हुई इंटरलाॅकिंग कई जगह धंस गई है। जिससे जहां दुकानें लगाने में परेशानी हो रही है वहीं ग्राहकों को सड़क पर खड़े होकर सामान खरीदना पड़ रहा है। पालिका प्रशासन ने इस मार्ग के दोनों पटरियों पर इंटरलाॅकिंग कराए जाने की योजना बनाई है, दावा किया गया कि जल्द ही काम शुरु होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ठेला वालों को व्यवस्थित करने के लिए नहीं शुरु हुआ कार्य
मुखलिसपुर तिराहे के आसपास ठेला वाले फल की दुकानें लगाते हैं। जिसके कारण अक्सर जाम की समस्या उत्पन्न होती है। इस समस्या से निजात के लिए पालिका प्रशासन ने मुखलिसपुर तिराहा ओवरब्रिज के नीचे ठेला वालों को व्यवस्थित करने के लिए स्टैंड बनाने की कार्ययोजना तैयार की है। इस पर अभी तक कार्य शुरु नहीं हो सका है। जिसके कारण ठेला वाले अब भी मनमाने ढंग से जहां मन कर रहा है वहां ठेला लगा रह हैं। इससे समस्या बनी हुई है।

शहर के विकास के लिए विभिन्न परियोजनाएं बनी हैं। इस पर जल्द ही काम शुुरु करा दिया जाएगा। इन परियोजनाओं के पूर्ण होने से लोगों को राहत मिलेगी।
जगत जायसवाल, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद खलीलाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed