{"_id":"68f28a3d6ed09e4c7f0f41df","slug":"ecce-educator-recruitment-allegations-of-rigging-in-preparing-merit-list-khalilabad-news-c-209-1-kld1004-140021-2025-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईसीसीई एजुकेटर भर्ती : मेरिट सूची बनाने में धांधली का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईसीसीई एजुकेटर भर्ती : मेरिट सूची बनाने में धांधली का आरोप
Fri, 17 Oct 2025 11:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Fri, 17 Oct 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
डीएम कार्यालय पर ज्ञापन देने आए ए ईसीसीई एजूकेटर भर्ती के अभ्यर्थी व उनके अभिभावक । स्रोत - अ
-
- 1
-
Link Copied
संतकबीरनगर। ईसीसीई एजुकेटर भर्ती में अनियमितता को लेकर शुक्रवार को उन अभ्यर्थियों ने डीएम को ज्ञापन दिया जिनकी मेरिट अधिक होने के बाद भी सूची में उनका नाम नहीं है। अभ्यर्थियों ने इसमें धांधली का आरोप लगाया व डीएम से निष्पक्ष तरीके से भर्ती कराने की मांग की।
ज्ञापन देने आए अभ्यर्थियों ने बताया कि जिले में ईसीसीई एजुकेटर के 111 पदों पर भर्ती की जा रही है। सारे अभ्यर्थियों के आवेदन लेकर मेरिट सूची बनाने वाली मऊ की एजेंसी एनआईटी कंप्यूटर सेंटर और भर्ती के लिए जिम्मेदार बेसिक शिक्षा विभाग के द्वारा इसमें जमकर धांधली की गई है। भर्ती में कभी कोई पारदर्शिता नहीं रही।
सेवा योजन पोर्टल के जरिए फार्म भरने के बाद सारे अभ्यर्थियों से उनके अभिलेख मई माह में ही ले लिए गए। इसके बाद जब मेरिट सूची बनाई जाने लगी, इसी दौरान धांधली शुरू हो गई। मेरिट सूची में कम मेरिट वाले अभ्यर्थियों को शामिल कर लिया गया है। वहीं जिनकी अधिक मेरिट है, उनके नाम ही सूची से गायब कर दिए गए हैं। वर्तमान में चोरी से इसकी काउंसिलिंग कराई जा रही थी। मोबाइल पर फोन करके अभ्यर्थियों को बुलाया जा रहा है।
विज्ञापन
इससे पहले कोई भी सूची नहीं निकाली गई। अभ्यर्थियों से तीन माह पहले ही फोन करके एक लाख रुपये से लेकर दो लाख तक की डिमांड की गई। उन्होंने ऊंची मेरिट का हवाला देकर पैसा देने से मना किया तो उनका नाम ही सूची से बाहर कर दिया गया।
इस दौरान अभ्यर्थी कंचन, कंचन गुप्ता, सृष्टि मिश्रा, सीमा, पूजा समेत अन्य शामिल रहे।