{"_id":"57433e7c4f1c1bae70690a28","slug":"eastern-front-marches-changes","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्वांचल परिवर्तन मोर्चा ने जुलूस निकाला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्वांचल परिवर्तन मोर्चा ने जुलूस निकाला
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
Updated Mon, 23 May 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
जुलूस निकाला ।
- फोटो : अंबरीश मिश्रा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगामी विधान सभा चुनाव के लिए भाजपा से किसी दलित नेता को मुख्यमंत्री पद का प्रत्याशी घोषित करने की मांग को लेकर सोमवार को पूर्वांचल परिवर्तन मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाला। जूनियर हाईस्कूल खलीलाबाद के परिसर से निकला यह जुलूस शहर के विभिन्न हिस्सों से होकर मेंहदावल बाईपास पहुुंचा, जहां बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। जुलूस के बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को संबोधित ज्ञापन भाजपा जिलाध्यक्ष को दिया गया।
पूर्वांचल परिवर्तन मोर्चा के संस्थापक आनंद कुमार और संयोजक कमलाकांत चौधरी के नेतृत्व में मोर्चा के कार्यकर्ता जूनियर हाईस्कूल खलीलाबाद के परिसर में एकत्र हुए। यहां से जुलूस निकला गया जो बैंक चौराहा, गोलाबाजार, समय माता मंदिर होकर मेंहदावल बाईपास पहुंचा, जहां पर कार्यकर्ताओं ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि लोकसभा चुनाव में दलित समाज ने भाजपा को पूरा सहयोग दिया। ऐसे में भाजपा नेतृत्व को चाहिए कि सूबे में 2017 में होने वाले विधान सभा चुनाव में पार्टी किसी दलित नेता को मुख्यमंत्री का प्रत्याशी घोषित कर चुनाव लड़े। ऐसा हुआ तो निश्चित रूप से भाजपा प्रदेश में सरकार बनाने में सफल होगी। जुलूस में मंडल अध्यक्ष अनित कुुमार शुक्ल, जिलाध्यक्ष अशोक कुमार चौहान, शोभनाथ गौतम, सुनीता देवी, राजेंद्र प्रसाद, वीरेंद्र पटेल, मंगल लाल चौहान, मफीदुन्निशा, सुनीता प्रजापति, रिंकी सिंह, भानमती, मुनक्का देवी, राधिका देवी, हसरूननिशा,विंधवासिनी देवी चौहान, बासमती देवी, शंभूनाथ, रामशरन, विजय गौतम, इंद्रावती गौतम आदि शामिल रहे।