फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   During the checking of roadways bus seized 70 thousand cash Huua

कबीर की समाधि पर चढ़ाई खिचड़ी

Sat, 14 Jan 2017 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/संतकबीरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/संतकबीरनगर Updated Sat, 14 Jan 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
During the checking of roadways bus seized 70 thousand cash Huua
मगहर कबीर चौरा पर खिचड़ी चढ़ाते श्रद्धालु। - फोटो : अमर उजाला
मगहर/संतकबीरनगर। मकर संक्रांति पर मगहर स्थित कबीर की समाधि और मजार पर सैकड़ों वर्षों से खिचड़ी चढ़ाने की परंपरा शनिवार को भी निभाई गई। भोर होते ही क्षेत्र के हजारों की संख्या में श्रद्धालु खिचड़ी चढ़ाने कबीर चौरा पर जुटने लगे। इस दौरान कबीर चौरा परिसर में लगे मेले का भी लोगों ने आनंद उठाया।
विज्ञापन

कबीर चौरा परिसर में स्थापित कबीर की समाधि और मजार पर सुबह से खिचड़ी चढ़ाने का जो सिलसिला शुरू हुआ, वह दिन भर चलता रहा। इस दौरान लोगों ने संत कबीर का दर्शन कर आशीर्वाद मांगा। कबीर चौरा के केशव दास ने बताया कि खिचड़ी का पर्व वर्षों से मनाते चले आ रहे हैं। खिचड़ी चढ़ाकर मनोकामना पूर्ति का भाव लेकर यहां आने वाले श्रद्धालु संतोष का अनुभव करते हैं। संत के दरबार में आने वाले संत इसे परम सात्विक संदेश मानते हुए आपसी तालमेल का प्रतीक बताते हैं। ये सामाजिक समरसता के साथ आपसी प्रेम व्यवहार का भी प्रतीक है। माघ महीने में ही कबीर ने समाधि ली थी, इसलिए यहां यह पर्व अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्रदेश के अन्य जिलों से आए हुए संत भजन कीर्तन करते हुए श्रद्धा का भाव प्रकट करते हैं। उन्होंने पुरानी कथा बताते हुए कहा कि जगन्नाथपुरी में स्वामी रामानंद तथा उनके शिष्यों के साथ बैठी पंगत में खिचड़ी खाने के लिए कबीर साहब भी बैठे हुए थे, पर उन्हें देखकर कुछ लोगों ने आपत्ति जताई। परंतु जब खिचड़ी चढ़ाने मंदिर पहुंचे तो वहां भगवान जगन्नाथ की मूर्ति में उन्हें कबीर के दर्शन हुए, फिर सबका भ्रम दूर हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed