फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Due to unknown reasons, two huts caught fire, four people got burnt.

Sant Kabir Nagar News: अज्ञात कारणों से दो झाेपड़ी में लगी आग, चार लोग झुलसे

Thu, 27 Feb 2025 11:08 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 27 Feb 2025 11:08 PM IST
विज्ञापन
Due to unknown reasons, two huts caught fire, four people got burnt.
- धनघटा क्षेत्र के बहराडाड़ी गांव की घटना
विज्ञापन



धनघटा। क्षेत्र के ग्राम बहराडाड़ी में बुधवार की शाम अज्ञात कारणों से लगी आग में दो झोपड़ी जलकर राख हो गई। आग की चपेट में आने से एक ही परिवार के चार लोग झुलस गए। फूस के मकान में बंधी गाय भी गंभीर रूप से झुलस गई। घायलों को सीएचसी मलौली में भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार, बहराडाड़ी गांव निवासी राम पति के झोपड़ी में अज्ञात कारणों से आग लग गई। लोग कुछ समझ पाते तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग ने बगल के राम तीरथ की झोपड़ी को आगोश में ले लिया। गांव के लोग आग बुझाने का प्रयास करने लगे। कुछ देर बाद सूचना पर अग्निशमन वाहन भी पहुंच गया। लगभग दो घंटे के बाद आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन

आगलगी में राम तीरथ की बहू पूनम पत्नी ईश्वरचंद, 17 वर्षीय खुशबू पुत्री ईश्वर चंद, 16 वर्षीय अभिषेक पुत्र ईश्वरचंद व बासमती गंभीर रूप से झुलस गए। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को सीएचसी मलौली में भर्ती कराया। आग की चपेट में आने से ईश्वरचंद की एक गाय भी गंभीर रूप से झुलस गई। सूचना पर तहसील कर्मी मौके पर पहुंचकर आग से हुई क्षति का आकलन किया। तहसीलदार धनघटा योगेंद्र पांडेय ने बताया कि आग से हुए नुकसान का आकलन कराया जा रहा है। रिपोर्ट मिलने के बाद सरकारी मदद के लिए उच्चाधिकारियों को जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed