फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Due to the absence of a female doctor, nurses and midwives are conducting deliveries.

Sant Kabir Nagar News: महिला चिकित्सक की तैनाती न होने से नर्स और दाई करा रहीं प्रसव

Mon, 15 Jun 2026 11:17 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
Due to the absence of a female doctor, nurses and midwives are conducting deliveries.
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मलौली
धनघटा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मलौली में महिला चिकित्सक के न रहने के कारण महिलाओं को इलाज के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। महिलाएं अपनी बातें पुरुष डॉक्टर से बताने से हिचकिचा रही हैं तो प्रसव नर्स और दाई करा रही हैं।
विज्ञापन

यहां कार्यरत महिला चिकित्सक डॉक्टर अर्पित त्रिपाठी का स्थानांतरण दो महीने पहले जौनपुर जिले के लिए हो गया है। उनके तबादले के बाद किसी महिला चिकित्सक की नियुक्ति यहां पर नहीं हुई, जिससे महिला मरीज परेशान हो रही हैं। संध्या, शिव कुमारी, कबूतरा, पानमती आदि का कहना है कि सर्दी-जुकाम बुखार का इलाज तो पुरुष डॉक्टर कर दे रहे हैं, लेकिन अन्य दिक्कतें पुरुष डॉक्टर को बताने में संकोच लगता है। इसलिए मजबूरी में निजी नर्सिंगहोम में कार्यरत महिला चिकित्सक के पास जाना पड़ता है।
विज्ञापन

इतना ही नहीं सबसे बड़ी समस्या प्रसव कराने वाली महिलाओं के सामने है। नॉर्मल डिलीवरी तो प्रशिक्षित नर्स और दाई करा देती हैं, लेकिन कहीं परेशानी वाली बात आई तो सीधे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया जा रहा है। लोगों का कहना है कि हैंसर बाजार में महिला अस्पताल खोले जाने की मांग लंबे समय से लोग करते चले आ रहे हैं, लेकिन कोई ध्यान देने वाला नहीं है। इस समय गर्भवती महिलाओं को इलाज के लिए काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। मजबूरन या तो लोग जिला अस्पताल जा रहे हैं या निजी अस्पताल में जाकर अधिक खर्च पर इलाज करा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
महिला चिकित्सक की नियुक्ति के लिए पत्र लिखा गया है। उम्मीद है कि जल्द ही यहां पर महिला चिकित्सक की नियुक्ति कर दी जाएगी।
-डॉ. जितेंद्र चौधरी, अधीक्षक, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed