फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Due to fire in the fields in Sant Kabir Nagar area, the fire reached inside the village, 50 houses burnt.

Sant Kabir Nagar: समोगर और नचनी गांव में लगी आग, गांव छोड़कर बाहर आ गए लोग; कई झोपड़ियां जलीं

Fri, 19 Apr 2024 05:46 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी,संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी,संत कबीर नगर Published by: रोहित सिंह Updated Fri, 19 Apr 2024 05:46 PM IST
सार

संत कबीर नगर के मेंहदावल क्षेत्र स्थित गांवों के खेत में जले डंठल की वजह से शुक्रवार की दोपहर भीषण आग लग गई। जिसके बाद गांव में अफरा तफरी मच गई। ग्रामीणों ने गांव को खाली कर दिया। 

विज्ञापन
Due to fire in the fields in Sant Kabir Nagar area, the fire reached inside the village, 50 houses burnt.
दहशत में लोग... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेंहदावल क्षेत्र में शुक्रवार को करीब एक बजे समोगर कमाली और नचनी गांव के बाहर जले ठंडल से झोपड़ी में आग लग गई। हवा तेज थी जिसकी वजह से आग ने विकराल रूप धारण कर लिया इस दौरान करीब चार पक्के मकान भी आग की जद में आ गए। देखते देखते आग ने 18 झोपड़ी और पक्का मकान जलकर राख हो गया। 50 बीघा डंठल के साथ ही छह बीघा गेहूं की फसल भी जली है।

विज्ञापन


विज्ञापन

 

Due to fire in the fields in Sant Kabir Nagar area, the fire reached inside the village, 50 houses burnt.
गांव में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
आग लगने की सूचना पर पुलिस प्रशासन के अधिकारी दौड़ते रहे। आग लगने के बाद ग्रामीण घरों को छोड़कर गांव के बाहर आ गए। फायर ब्रिगेड के वाहन भी मौके पर पहुंचे। लेकिन आग को काबू पाने में अक्षम दिखाई दिए। जगह-जगह आग के कारण अफरा तफरी का माहौल रहा। एसडीएम अरुण कुमार, थानाध्यक्ष रामकृष्ण मिश्र, तहसीलदार आनंद कुमार ओझा आग पर काबू पाने का प्रयास करते रहे। सैकड़ों ग्रामीण भी मौके पर जुटे रहे।
 

Due to fire in the fields in Sant Kabir Nagar area, the fire reached inside the village, 50 houses burnt.
गांव में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

समोगर में कैलाश प्रजापति, दीनानाथ, रघुनाथ, दीपक समेत करीब 12 लोगों का रिहायशी आवास जलकर राख हो गया वहीं नाचनी गांव में छह लोगों का आवास जलकर राख हो गया। दीनानाथ ने बताया कि आग से उनका सब कुछ तबाह हो गया।

विज्ञापन

Due to fire in the fields in Sant Kabir Nagar area, the fire reached inside the village, 50 houses burnt.
गांव में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

कैलाश का कहना था कि अनाज पूरी तरह से जल गया है। इसी तरह से दुधारा थाना क्षेत्र के डड़वामाली गांव में आग से पांच छप्पर व दानोकुइयां चौराहे पर एक दुकान जलाकर राख हो गई। छप्पर में चारपाई, बर्तन, अनाज जले, जबकि किराना दुकान में पचास हजार नगदी समेत दैनिक जरूरतों के सभी सामान जलकर राख हो गए। लगभग 12 लाख का नुकसान बताया जा रहा है।

वहीं महुली क्षेत्र के घोरहट कुशहवा के धायपोखर गांव के मोड़ निकट शुक्रवार को अज्ञात कारणों एक टीनशेड मकान में रखे सामान में आग लग गई। जिसके चलते बांधी गई दो भैस गंभीर रूप से घायल हो गई। कुछ देर बाद एक भैंस की मौत हो गई। खाद्यान्न, कपड़ा, बर्तन, बिस्तर जलकर नष्ट हो गया। ग्रामीणों के प्रयास के बाद आग को बुझाया जा सका। हल्का लेखपाल पहुंचकर अग्निकांड का मूल्यांकन शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed