फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Dry fasting began after kharna

खरना के बाद शुरू हुआ निर्जल व्रत

Sat, 05 Nov 2016 11:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर Updated Sat, 05 Nov 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
Dry fasting began after kharna
खरीदारी करते लोग। - फोटो : अमर उजाला
 सूर्य की उपासना और छठ पूजा के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शहर सहित ग्रामीण क्षेत्र के पोखरे और नदी के किनारे स्थित पूजा स्थलों पर साफ सफाई के बाद प्रकाश आदि की व्यवस्था की गई है। बाजार में डलिया, नारियल सभी प्रकार के फल, जमीरी नीबू, गन्ना, पत्ते सहित हल्दी, अदरक, सिंघाडा़, कच्ची मूंगफली, गट्टा, बताशा, मिठाई आदि के दुकानों पर महिलाओं की भीड़ लगी रही। 
विज्ञापन

 खलीलाबाद के कोतवाली के उत्तर के पोखरे, सुगर मिल और बिधियानी के पोखरे के पास साफ सफाई नगर पालिका के कर्मचारियों ने की। मगहर के आमी नदी के किनारे शिवमंदिर से बाईपास तक घाट के किनारे प्रकाश की व्यवस्था पूर्ण करा ली गई है। इसी प्रकार मेंहदावल में कुबेर नाथ, बखिरा में भंगेश्वरनाथ हरिहरपुर में कठिनईया के किनारे और धनघटा में घाघरा के तटों पर लोगों ने अपने अपने लिए पूजा स्थल निर्धारित किए। राप्ती के तट पर भी ग्रामीणों द्वारा अपने स्तर से जगह जगह पूजा स्थलों की सफाई किए जाने की खबर है। रविवार की शाम पोखरो और नदियों पर डूबते हुए सूूर्य को महिलाएं अर्घ्य देंगी। 
विज्ञापन

संतकबीरनगर। पंडित वाचस्पति द्विवेदी ने बताया कि रविवार को सायंकाल सूरज डूबने के पहले नदी के घाट पर पहुंच कर अपना स्थान निर्धारित कर लेें। वहा पर डूबते सूर्य को अर्घ्य दे इसके बाद उसी स्थान पर सोमवार की सुबह पहुंच कर अर्घ्य दें और घाट पर बेदी बनाकर छठ माता का पूजन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed