फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Drunk friend slit his throat with an ax

नशे में कुल्हाड़ी से दोस्त की गला काट कर हत्या

Thu, 17 Mar 2022 10:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Mar 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
Drunk friend slit his throat with an ax
नशे में कुल्हाड़ी से दोस्त की गला काट कर हत्या
विज्ञापन

नगर पंचायत मेंहदावल के बैरियहवा मोहल्ले में हुई घटना
आरोपित को घटना में प्रयुक्त कुल्हाडी के साथ पुलिस ने हिरासत में लिया
अमर उजाला ब्यूरो
मेंहदावल/संतककबीरनगर। नगर पंचायत मेंहदावल के बैरियहवा मोहल्ले में बृहस्पतिवार देर शाम कहासुनी के बाद नशे में पड़ोसी युवक ने दोस्त की कुल्हाड़ी से गला काटकर हत्या कर दी। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल हो गया। पुलिस ने आरोपित युवक को हिरासत में ले लिया है।
एसओ मेंहदावल जयवर्द्धन सिंह ने बताया कि बैरियहवा मोहल्ला निवासी 45 वर्षीय सुक्खू और पड़ोसी विजय गहरे दोस्त थे। दोनों कटहल और पीपल का पत्ता जुटाकर बेचते थे। दोनों नशे के शौकीन थे। बृहस्पतिवार रात करीब आठ बजे नशे में दोनों के बीच किसी बात पर कहासुनी हो गई।
विज्ञापन

पीड़ित परिजनों का आरोप है कि उसी दौरान विजय ने कुल्हाड़ी से दोस्त सुक्खू के ऊपर कई बार ताबड़तोड़ प्रहार कर दिया। कुल्हाड़ी से किया गया प्रहार सुक्खू के गले, सिर और पेट में लगा। मौके पर उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपित युवक मौके से भाग निकला। उसके बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। तत्काल मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। पीड़ित परिजन घटना की वजह अभी स्पष्ट रूप से नहीं बता पा रहे है। मृतक की पत्नी आशा और उसके छह बच्चे हैं। घटना के आरोपित विजय को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। उसके पास से पुलिस को घटना में प्रयुक्त कुल्हाडी भी मिल गई है। पीड़ित परिजनों की ओर से जैसे ही तहरीर मिलेगी, वैसे ही केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। सुरक्षा के मद्देनजर बैरियहवा मोहल्ले में पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed