फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Drunk father sexually assaults daughter, mother files complaint

Sant Kabir Nagar News: नशे में धुत पिता ने पुत्री से की अश्लील हरकत, मां ने दी तहरीर

Fri, 24 Oct 2025 11:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 24 Oct 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Drunk father sexually assaults daughter, mother files complaint
मेंहदावल। मेंहदावल थाना क्षेत्र के गांव में महिला ने पति के खिलाफ पुत्री के साथ अश्लील हरकत करने की तहरीर दी है। तहरीर मिलते ही पुलिस मामले में आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस मामले में केस दर्जकर आवश्यक कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन


महिला ने बृहस्पतिवार की रात को पुलिस के सीयूजी नंबर पर सूचना दी कि उसका पति रात में शराब के नशे में आता है और नाबालिग पुत्री के साथ अश्लील हरकत करता है। जब परिजन इसमें हस्तक्षेप करते हैं तो वह गाली देने के साथ मारपीट पर आमादा हो जाता है। रात भी नशे में धुत पिता ने पुत्री के साथ जबरन गलत काम करने का प्रयास किया। जिस पर परिजनों ने विरोध किया तो वह मारपीट पर आमादा हो गया।
विज्ञापन

सूचना पर एसओ मेंहदावल सतीश कुमार सिंह तत्काल मौके पर पहुंचे तो आरोपी घर से फरार हो गया। काफी मशक्कत के बाद पुलिस आरोपी को पड़कर थाने पर लाई। महिला ने अपने पति के विरुद्ध प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। एसओ सतीश कुमार सिंह ने बताया कि मामले में आरोपी के खिलाफ केस दर्जकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed