{"_id":"60afddb98ebc3eae725c864a","slug":"drowned-younster-body-found-khalilabad-news-gkp3960028182","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुआनो में लापता हुए किशोर की लाश मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुआनो में लापता हुए किशोर की लाश मिली
विज्ञापन
कुआनो में लापता हुए किशोर की लाश मिली
मौत की खबर से ननिहाल और परिवार में छाया मातम
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
संवाद न्यूज एजेंसी
पौली/रोसया। क्षेत्र के पचरा में ननिहाल आए किशोर की लाश बृहस्पतिवार को कुआनो नदी में मिली। शव मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। किशोर बुधवार की शाम कुुआनो नदी में नहाते समय लापता हो गया था।
बस्ती जिले के मुंडेरवा क्षेत्र के कुरियार गांव निवासी 17 वर्षीय राहुल पुत्र राम जियावन पचरा गांव निवासी अपने मामा शिवकुमार के घर आया था। पचरा गांव के करीब से गुजरी कुआनो नदी में वह बुधवार की शाम को स्नान करने गया था। उसी समय पानी की गहराई में चला गया और लापता हो गया। काफी देर तक जब वह अपने मामा के घर नही पहुंचा तो लोग उसकी तलाश करते हुए नदी के किनारे पहुंचे। नदी के किनारे उसका कपड़ा व चप्पल पड़ा मिला। किशोर के डूबकर लापता होने की जानकारी पर पौली चौकी की पुलिस भी मौके पर पहुंची और नदी में जाल डालकर उसकी तलाश शुरू कर कराई, लेकिन बुधवार की देर शाम तक उसका पता नहीं चला। बृहस्पतिवार की सुबह परिजन किशोर की तलाश में नदी के किनारे पहुंचे तो उसका शव कुछ दूरी पर पानी में तिरता दिखा। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में ले ली। चौकी इंचार्ज मनोज पटेल ने बताया कि किशोर राहुल के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। घटना से ननिहाल और परिवार के लोग शोक में डूब गए।