फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Drone seen in the sky, panic last night

Sant Kabir Nagar News: आसमान में दिखा ड्रोन, दहशत में बीती रात

Thu, 04 Sep 2025 10:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 04 Sep 2025 10:56 PM IST
विज्ञापन
Drone seen in the sky, panic last night
मड़पौना में उड़ रहा ड्रोन-स्रोत ग्रामीण
रोसयाबाजार। धनघटा थाना क्षेत्र के कई गांवों में ड्रोन उड़ने की अफवाह फैल गई। दहशत में ग्रामीणों ने पूरी रात जागकर काटी। अफवाह के चलते लोग लाठी-डंडा लेकर घरों से बाहर निकल आए और चौकसी में जुटे रहे।
विज्ञापन

बुधवार की रात से बृहस्पतिवार सुबह तक इलाकों में यह चर्चा बनी रही कि आसमान में कोई ड्रोन या चमकदार वस्तु उड़ा रहा था। गोविंदगंज, परडिया, रामपुर, खैरा, धौरहरा, मड़पौना सहित क्षेत्र के कई गांवों में लोगों ने आसमान में अजीब सी चमकदार वस्तु या ड्रोन की बात कही। इसके बाद गांवों में अफरा-तफरी मच गई। मड़पौना और गोविंदगंज के ग्रामीण विजय मद्धेशिया, सुभाष अग्रहरि, बबलू जायसवाल, कुलदीप चौहान, दीनानाथ, राजेंद्र प्रसाद, इंद्रमणि, कमलेश तिवारी सहित तमाम लोगों ने बताया कि शंका रही कि कहीं ड्रोन के जरिए अापराधिक गिरोह गांवों की टोह तो नहीं ले रहा है। या प्रशासन अपराध पर नियंत्रण रखने के लिए निगरानी कर रहा है।
विज्ञापन

चर्चा चलती रही कई युवाओं ने मोबाइल फोन से वीडियो बनाने की कोशिश की, लेकिन स्पष्ट कुछ सामने नहीं आया। ग्रामीण संदीप, राजकरन आदि का कहना है कि हाल के दिनों में लगातार अफवाहें फैल रही हैं। पहले चोटी कटवा, फिर बच्चा चोरी और अब ड्रोन उड़ने की बातें उन्हे परेशान कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed