{"_id":"65c146b43d3fd8f33900da2c","slug":"drizzle-accompanied-by-fog-cold-increased-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-109362-2024-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: कोहरे के साथ हुई बूंदाबांदी, ठंड बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: कोहरे के साथ हुई बूंदाबांदी, ठंड बढ़ी
विज्ञापन
ठंड बढ़ने से लोगों ने अलाव का सहारा लिया।
संतकबीरनगर। दिन की शुरूआत घने कोहरे के साथ हुई। साथ ही बूंदाबांदी भी होती रही। इस कारण ठंड बढ़ गई। बारिश होने से कई सड़कों पर कीचड़ फैल गया। इससे लोगों को आने-जाने में दिक्कत हुई। ग्रामीण अंचलों में भी बूंदाबांदी से लोग परेशान रहे। हालांकि, बारिश से किसानों के चेहरे पर खुशी देखी गई। फसल के लिए इसे लाभकारी बताया जा रहा है।
सोमवार को अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कोहरा और हल्की बारिश होने से ठंड बढ़ गई। इस कारण अधिकतर लोग घर से बाहर नहीं निकले। बारिश रुकने के बाद लोग घर से बाहर निकले। सड़कों पर कीचड़ होने के कारण लोगों को आने-जाने में परेशानी हुई। पैदल यात्रियों को काफी दिक्कत हुई। लोगों के कपड़े खराब हो गए। स्कूल जाने वाले बच्चों को भी परेशानी हुई।
वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों में भी लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। धनघटा, नाथनगर, महुली, सेमरियावां, नंदौर, बखिरा, मेंहदावल आदि बाजारों में सड़कें कीचड़ से सराबोर रहीं, जिससे लोगों को परेशानी हुई। शाम होने पर सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। दुकानें भी जल्दी बंद हो गईं।
विज्ञापन
गेहूं की फसल को मिली संजीवनी
किसान दशरथ यादव, राधेश्याम आदि ने कहा कि हल्की बारिश होने से सिंचाई करने से राहत मिल गई है। जिला कृषि अधिकारी पीसी विश्वकर्मा ने बताया कि हल्की बारिश से गेहूं की फसल को काफी लाभ होगा। किसानों को सिंचाई करने से राहत मिल गई है।