{"_id":"6866c66589508d81650f3c43","slug":"drivers-identity-is-not-recorded-on-passenger-vehicles-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-135019-2025-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: सवारी वाहनों पर चालकों की पहचान दर्ज नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: सवारी वाहनों पर चालकों की पहचान दर्ज नहीं
Thu, 03 Jul 2025 11:35 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Thu, 03 Jul 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
ई-रिक्शा पर दर्ज नहीं है चालकों के बारे में सूचना।
संतकबीरनगर। यात्रियों की सुरक्षा को लेकर शासन ने निर्देश दिया था कि ई-रिक्शा समेत अन्य सवारी वाहनों पर ड्राइवरों का आधार व मोबाइल नंबर लिखा जाए। लेकिन एक माह बीतने के बाद भी इन वाहनों पर ड्राइवरों के आधार व मोबाइल अंकित नहीं हुए। महिला सुरक्षा को देखते हुए इस पर निर्णय लिया गया था। जिम्मेदारों की बेपरवाही बड़ी घटना को दावत दे रही है।
मई माह में ही ऑटो, ई-रिक्शा, टैक्सी और ओला-उबर जैसी कैब सेवाओं पर ड्राइवर को अपनी गाड़ी पर स्पष्ट रूप से अपना नाम और मोबाइल नंबर लिखना अनिवार्य कर दिया गया था। शासन स्तर से यह नियम लागू किया गया। जानकारी के अनुसार जब तक यह जानकारी गाड़ी में नहीं लिखी होगी, ड्राइवर को वाहन चलाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। यह कदम खासकर महिलाओं की सुरक्षा के मद्देनजर उठाया गया।
यूपी महिला आयोग ने इस संबंध में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह को पत्र लिखकर सख्ती से नियम लागू करने की मांग की थी। नियम महिलाओं के लिए यात्रा को और सुरक्षित बनाने की दिशा में एक अहम पहल माना गया। इसके बाद भी अभी तक जिले में उक्त वाहनों पर ड्राइवर का नाम, मोबाइल व आधार नंबर नही लिखा गया। जिससे महिलाएं असुरक्षित सफर करने के लिए विवश हैं। विशेषकर रात के समय में यात्रा करना महिलाओं के लिए खतरे से खाली नहीं है।