फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Drink milk mixed with turmeric to boost your immunity.

Sant Kabir Nagar News: प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए दूध में हल्दी डालकर पीयें

Wed, 03 Dec 2025 01:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 03 Dec 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
Drink milk mixed with turmeric to boost your immunity.
जिला अस्पताल मे मरीजों की लगी भीड़- संवाद
संतकबीरनगर। दिसंबर शुरू होने के साथ ही ठंड बढ़ने लगी है। सुबह और शाम लोग कंपकंपा रहे हैं। सांस, अस्थमा और क्षय रोगियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। जिला अस्पताल के चिकित्सक ऐसे मरीजों को विशेष सतर्कता बरतने की हिदायत दे रहे हैं। डॉक्टरों का कहना है कि ठंड के मौसम में कमजोर प्रतिरोधक क्षमता वाले लोग विभिन्न प्रकार की बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए रात में सोने से पहले गुनगुने दूध में एक चम्मच हल्दी मिलाकर पीना जरूरी है। इससे क्षय रोगियों काे ठंड से राहत मिलेगी।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के वरिष्ठ फिजिशियन व पूर्व जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. एसडी ओझा ने ब्लड प्रेशर से पीड़ित लोगों को भी ठंड के मौसम में सतर्क रहने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि ठंड में परेशानी होने पर बिना चिकित्सीय सलाह के किसी दवा का सेवन न करें। फुल आस्तीन के गर्म कपड़े पहनें और मौसम ठंडा होने पर घर से बाहर निकलने से परहेज करें। इधर, मंगलवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में 1200 से अधिक मरीजों ने उपचार कराया। ज्यादातर मरीज मौसमी बीमारियों से पीड़ित मिले। डॉ. ओझा ने बताया कि ठंड में पानी को गुनगुना कर पीना चाहिए। इससे अन्य बीमारी दूर होती हैं। ठंड भी नहीं लगती है।
विज्ञापन

0

ठंड से बचाव के उपाय

- गर्म कपड़े, ऊनी कपड़े और दस्ताने पहनें, खासकर जब घर के बाहर हों।
- गर्म पेय पदार्थ पीयें, अदरक, तुलसी की चाय या गर्म दूध।
- नियमित हल्का व्यायाम करें ताकि शरीर गर्म रहे।
- ज्यादा ठंड होने पर घर के अंदर ही रहें और ठंडी हवा से बचें।
- गीले कपड़ों को तुरंत बदलें क्योंकि वे शरीर की गर्मी तेजी से कम करते हैं।
0
टीबी का प्रसार रोकने के उपाय
- दूसरों के आसपास रहने पर माॅस्क पहनें।
- खांसते या छींकते समय मुंह-नाक को टिश्यू से ढकें।
- इस्तेमाल टिश्यू को बंद बैग में डालकर सुरक्षित फेंकें।
-कमरे में ताजा हवा आने दें। जब ज्यादा ठंड न हो तो पंखे का इस्तेमाल करें।
-डॉक्टर की बताई गईं दवाओं का नियमित इस्तेमाल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed