फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Drains jammed, the miseries of the townspeople increased

संत कबीर नगर: नालियां जाम, शहरियों की बढ़ीं दुश्वारियां

Wed, 15 Feb 2023 11:29 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Feb 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
Drains jammed, the miseries of the townspeople increased
फोटो
विज्ञापन

दुर्गंध से लोगों को उठानी पड़ रही परेशानी
जगह-जगह नालियां हो रहीं ओवरफ्लो
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। शहर में जलनिकासी के लिए बनाई गईं नालियां जाम पड़ी हैं। इससे जगह-जगह नालियां ओवर फ्लो हो रही हैं, उसका पानी सड़क पर पहुंच रहा है। इससे उठने वाली दुर्गंध से शहरवासी परेशान हैं। फिर भी नगर पालिका प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा है।
शहर में जलनिकासी के लिए मुख्य नाले के साथ मोहल्लों में नालियां बनवाई गई हैं। आरोप है कि इनकी सफाई नियमित रूप से नहीं हो रही है। इस कारण अधिकतर नालियां जाम हो गई हैं। औद्योगिक क्षेत्र, मड़या, विधियानी, गोला बाजार, अचकवापुर के साथ ही मेंहदावल बाईपास पर बनी नालियां पूरी तरह से जाम हैं।
विज्ञापन

यही नहीं शहर की सीमा में शामिल क्षेत्रों में स्थिति और भी खराब है। यह स्थिति तब है जबकि बरसात का समय नहीं है। शहर के निवासी शिव कुमार, महेंद्र कुमार, सुरजीत आदि का कहना है कि नालियों की सफाई नियमित रूप से होनी चाहिए, ताकि लोगों को परेशानी से निजात मिल सके। इन लोगों का यह भी कहना है कि कुछ लोगों ने नालियों पर चबूतरा बना लिया है, लेकिन पालिका प्रशासन इस पर ध्यान नहीं दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी विनय कुमार मिश्र ने बताया कि नालियों की सफाई समय-समय पर कराई जा रही है। उन्होंने लोगों ने आग्रह किया कि कूड़ा-करकट नालियों में न डालें, बल्कि उसे कूड़ापात्र में रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed