{"_id":"668af27c03416be1560a4d04","slug":"drains-cleaned-in-paperswater-filling-the-streets-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-117270-2024-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: कागजों में साफ हुए नाले...सड़कों पर भर रहा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: कागजों में साफ हुए नाले...सड़कों पर भर रहा पानी
Mon, 08 Jul 2024 01:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 08 Jul 2024 01:24 AM IST
विज्ञापन
बारिश से खुली नगर पालिका के दावों की पोल
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। भले ही बारिश होने से मौसम सुहाना हो गया है, लेकिन लोगों को जलभराव परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पालिका के नाला सफाई की निगरानी किसने किया कि शहर में शनिवार रात में हुई बारिश के चलते शहर में जलभराव हो गया। सुबह लोग उठे तो उनके घरों के सामने पानी भरा रहा, जिससे परेशानी उठानी पड़ी। रविवार को अधिकतम तापमान 29 और न्यूनतम 26 डिग्री सैल्सियस दर्ज हुआ।
शनिवार की रात एक बजे बारिश शुरू हुई तो सुबह तक होती रही। शहर की सड़के जलमग्न हो गईं। गोला बाजार, मुखलिसपुर तिराहा, आजाद चौक, डाक बंगला, सीएमओ कार्यालय, बड़गो आदि जगहों पर पानी लग गया। लोग जलभराव के बीच घरों व अन्य जगहों पर पहुंचे।
कहने को तो नगर पालिका की ओर से नालों की सफाई कराई गई। मगर बारिश में जलमग्न हुईं सड़कें कुछ और ही गवाही दे रही हैं। अगर नाले साफ हुए तो पानी क्यों रुका... इसका जवाब नगर पालिका भी नहीं दे पा रही है। शहर में दिलीप, संदीप, विजय, राजकुमार ने बताया कि अगर समय से नाला साफ हो गया होता तो बारिश का पानी शहर में नहीं लगता और धीरे-धीरे निकल जाता।
विज्ञापन
बिजली घर में भरा पानी
शहर के औद्योगिक क्षेत्र स्थित 33 केवी के बिजली घर में पानी भर गया, जिससे आपूर्ति बंद करनी पड़ी। हालांकि कुछ देर बाद आपूर्ति बहाल कर दी गई। यही हाल अन्य जगहों का रहा। औद्योगिक क्षेत्र में नाला जाम होने की वजह से जलभराव हो गया। फैक्टरियों के बाहर पानी लगा रहा।
एक सप्ताह का तापमान
तारीख अधिकतम न्यूनतम
एक जुलाई 30 26
दो जुलाई 31 27
तीन जुलाई 31 26
चार जुलाई 31 26
पांच जुलाई 34 27
छह जुलाई 29 26
सात जुलाई 29 26
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -
नगर पालिका में पूर्व में नाला सफाई का चार्ज जिसके पास था उसे हटा दिया गया, उसकी जगह दूसरे को रखा गया है। जब बारिश तेज हो रही है तभी जलभराव हो रहा है, लेकिन कुछ देर बाद वह खत्म हो जा रहा है। सफाईकर्मियाें को चेतावनी दी गई है कि कहीं भी जलभराव न होने दें।
- जगत जायसवाल, चेयरमैन, नगर पालिका परिषद खलीलाबाद