{"_id":"6b09c5b89e12333827046700","slug":"drainage-issues-to-be-resolved-construction-of-a-drain-begins-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-161269-2026-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: जल निकासी की समस्या होगी दूर, शुरू हुआ नाला निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: जल निकासी की समस्या होगी दूर, शुरू हुआ नाला निर्माण
विज्ञापन
शहर के बनियाबारी के पास बन रहा नाला-संवाद
संतकबीरनगर। शहर में जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए नगर पालिका प्रशासन ने पहल की है। इसके तहत बनियाबारी से चकदही के खुदवा तक अधूरे पड़े नाले का निर्माण शुरू कराया गया है। इसके साथ ही शहर के मड़या से मेंहदावल बाईपास तक हाईवे के किनारे नाला निर्माण की तैयारी चल रही है। इसके बनने से शहर में जलभराव की समस्या काफी हद तक दूर हो जाएगी।
शहर में बरसात में जलभराव की समस्या उत्पन्न हो जाती है। बरसात के दौरान शहर के विभिन्न हिस्सों में जलभराव के चलते लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। इसकी वजह यह रही कि कई नाले का निर्माण अधूरा छोड़ दिया गया है।
इसमें से बनियाबारी से केरमुआ होकर चकदही खुदवा तक करीब तीन साल पहले नाला अधूरा छोड़ दिया गया। इसका निर्माण अब शुरू कराया गया है। इसे केरमुआ के आगे तक बनाकर नाले से जोड़ा जाएगा। इससे बनियाबारी, गोरखल और मुखलिसपुर रोड आदि क्षेत्रों में होने वाले जलभराव की समस्या दूर होने की उम्मीद है। इस क्षेत्र के निवासी राजदेव, मो. ताहिर आदि ने बताया कि यहां नाला अधूरा छोड़ दिया गया था, जिसके कारण समस्या आ रही थी। इसका निर्माण शुरू होने से जलभराव की समस्या दूर होगी।
विज्ञापन
000000000000000000000
काली मंदिर मड़या से मेंहदावल बाईपास तक बनेगा नाला
शहर के अचकवापुर स्थित काली मंदिर से लेकर मेंहदावल बाईपास पेट्रोल पंप तक हाईवे के किनारे करीब तीन करोड़ रुपये की लागत से नाला निर्माण की तैयारी चल रही है। इसके बनने से शहर के उत्तरी हिस्से और अचकवापुर, टीचर कॉलोनी, मोतीनगर व बंजरिया जैसे मोहल्लों में बारिश के दौरान होने वाले जलभराव की समस्या दूर होने की उम्मीद है। इन नाले के जरिये पानी मेंहदावल बाईपास होते हुए आगे मगहर नदी तक निकाला जाएगा। इसके साथ ही खाली प्लॉटों में भरने वाले पानी की निकासी के लिए आसपास की सड़कों में ह्यूम पाइप डालने की भी योजना है। नगर पालिका प्रशासन का दावा है कि जल्द ही नाला निर्माण का कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
00000000000000000
शहर में जलभराव की समस्या दूर करने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। इसके तहत बनियाबारी से चकदही खुदवा तक नाला का निर्माण शुरू कराया गया है, जबकि जल्द ही मड़या काली मंदिर से मेंहदावल बाईपास तक नाला निर्माण की तैयारी है।
-अवधेश कुमार, ईओ, नगर पालिका परिषद, खलीलाबाद