{"_id":"6934819f50732e1e35042c7b","slug":"dr-bhimrao-ambedkar-was-remembered-on-his-mahaparinirvan-day-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-142393-2025-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: परिनिर्वाण दिवस पर याद किए गए डॉ. भीमराव आंबेडकर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: परिनिर्वाण दिवस पर याद किए गए डॉ. भीमराव आंबेडकर
Sun, 07 Dec 2025 12:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sun, 07 Dec 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
मनैतापुर गांव में संविधान शिल्पी डॉ अंबेडकर को नमन करते हुए लोग । स्रोत - ग्रामीण
संतकबीरनगर। संविधान निर्माता एवं भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर का परिनिर्वाण दिवस शनिवार को विभिन्न स्थानों पर मनाया गया। लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
जिला कांग्रेस कार्यालय पर बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की पुण्यतिथि जिलाध्यक्ष प्रवीण चंद पांडेय के नेतृत्व में मनाई गई।कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान गोष्ठी कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रवीण चंद पांडेय ने कहा कि संविधान निर्माण में बाबा साहब की भूमिका इतिहास के पन्नों में हमेशा अमर रहेगा। बाबा साहब ने समाज के अति पिछड़ों, दलितों, गरीबों के उत्थान के लिए संघर्ष किया और संविधान के माध्यम से उन्हें समाज में बराबर का हक दिलाने का काम किया और समतामूलक समाज की स्थापना तथा शिक्षा पर विशेष जोर दिया। गोष्ठी में सुनील कुमार पांडेय, अरुण पांडेय, बिट्टू सिंह, मोइन अंसारी, रामाश्रय यादव, राजीव, शांति देवी गोंड, रमेश चौधरी, अभिषेक सिंह, वीरेंद्र मद्धेशिया, अजय सिंह, दुर्गेश पाठक, गुड्डू उपाध्याय, जेपी पांडेय, दीपक सिंह, नीलेश, रवि शर्मा, जमुना प्रसाद आदि मौजूद रहे।