{"_id":"62c5cfeefad57d214161c64a","slug":"dr-aniruddh-singh-took-charge-of-cmo-khalilabad-news-gkp4428441118","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉ अनिरुद्ध सिंह ने सीएमओ का कार्यभार संभाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉ अनिरुद्ध सिंह ने सीएमओ का कार्यभार संभाला
विज्ञापन

संतकबीरनगर। नवागत सीएमओ डॉ अनिरुद्ध सिंह ने बुुधवार की शाम कार्यालय पहुंच कर कार्यभार ग्रहण कर लिया। इस दौरान उन्होंने कार्यालय में परिचय प्राप्त किया।
नवागत सीएमओ डॉ अनिरुद्ध सिंह मूलत: वाराणसी जनपद के रहने वाले हैं। इससे पूर्व वह भदोही में सीएमएस के पद पर तैनात थे। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाना उनकी प्राथमिकता में है। शासन के जरिए संचालित योजनाओं का लाभ पात्रों को मिले इस पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। अस्पताल में समय दवा, चिकित्सक समय से मरीज को देखे इसके लिए अस्पतालों का निरीक्षण किया जाएगा। इस दौरान निवर्तमान सीएमओ डॉ इंद्रविजय विश्वकर्मा से उन्होंने चार्ज लिया। इस अवसर पर अपर सीएमओ डॉ मोहन झा, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ एस रहमान, डॉ वीपी पांडेय, डॉ एसडी ओझा, डॉ मुबारक अली, बेलाल अहमद, राजकुमार, जेई राजेश कुमार आदि मौजूद रहे।