फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   DPRO ordered to stop the salary of the secretary.

Sant Kabir Nagar News: डीपीआरओ ने सचिव का वेतन रोकने का दिया आदेश

Mon, 06 Apr 2026 03:03 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2026 03:03 AM IST
विज्ञापन
DPRO ordered to stop the salary of the secretary.
सांथा। ग्राम पंचायत बरईपार के राजस्व गांव पिपरा में परिवार रजिस्टर नकल में दो लोगों को मृतक दिखा दिया गया था। इसकी जानकारी मिलने के बाद अधिकारियों को पत्र देकर कार्रवाई करने की मांग की गई।
विज्ञापन

मामले में एडीओ पंचायत द्वारा जांच करके पत्र उच्चाधिकारियों को दिया गया था, जिसके बाद डीपीआरओ ने सचिव का वेतन बाधित करने का पत्र जारी किया है। लगभग तीन माह पूर्व ग्राम पंचायत बरईपार के राजस्व गांव पिपरा निवासी राहुल त्रिपाठी परिवार रजिस्टर की नकल के लिए ग्राम पंचायत अधिकारी मोहम्मद अफजल के पास गए। पहले तो सचिव द्वारा नकल देने में आनाकानी की गई, लेकिन बीडीओ व एडीओ पंचायत के हस्तक्षेप के बाद नकल जारी किया, लेकिन नकल में उनकी जीवित मां उर्मिला पत्नी रमेशचन्द्र और बहन प्रीति कुमारी को मृत दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

इसकी शिकायत एडीओ पंचायत मैनुद्दीन सिद्दीकी से की गई, लेकिन ठोस पहल नहीं हुई। इसके बाद उक्त मामले की शिकायत सीडीओ, डीपीआरओ से की गई। डीपीआरओ के निर्देश पर एडीओ पंचायत ने प्रकरण का जांच की, जिसमें रिपोर्ट दी कि परिवार रजिस्टर में गड़बड़ी की गई है, लेकिन यह सचिव द्वारा नहीं की गई प्रतीत होता है, लेकिन परिवार रजिस्टर की देखभाल करना सचिव की जिम्मेदारी है। ऐसे में किसी दूसरे व्यक्ति द्वारा गड़बड़ी करना इनकी लापरवाही का हिस्सा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसे देखते हुए डीपीआरओ ने सचिव को तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण देने का निर्देश देते हुए तब तक के लिए वेतन बाधित करने का पत्र जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed