फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Dowry murder case registered against four including husband in case of death of married woman

Sant Kabir Nagar News: विवाहिता की मौत मामले में पति समेत चार पर दहेज हत्या का केस दर्ज

Mon, 25 Sep 2023 11:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 Sep 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
Dowry murder case registered against four including husband in case of death of married woman
महुली क्षेत्र बरौली में हुई घटना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। महुली क्षेत्र बरौली में हुई विवाहिता की मौत के मामले में सोमवार को पुलिस ने पति, सास, ससुर समेत चार के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज किया। पुलिस ने यह कार्रवाई पीड़ित भाई की तहरीर पर की।

धनघटा क्षेत्र के डेफरा निवासी योगेंद्र तिवारी पुत्र अष्टभुजा तिवारी का आरोप है कि उसकी बहन अनुराधा का विवाह दो वर्ष पूर्व महुली क्षेत्र के बरौली गांव निवासी दुर्गा प्रसाद चतुर्वेदी के साथ हुई थी। शादी के तीन महीने बाद बहन को ससुराल वाले दहेज के लिए बार-बार प्रताड़ित करते थे। ससुराली कार और दो लाख नकदी के लिए अनुराधा पर दवाब बनाकर प्रताड़ित करते थे। आरोप है कि उसी से आजिज आकर बहन के ससुराल वालों को सेकेंड हैंड कार खरीदने के लिए तीन लाख रुपये दिया था। जिससे कार खरीद सके, लेकिन दो लाख नकद नही दे सका। प्रताड़ना से परेशान होकर बहन मायका डेफरा चली आई। 23 जनवरी 2023 को बहन को ससुराल वाले जबदस्ती लेकर चले गए। शनिवार को बरौली गांव के एक व्यक्ति की सूचना पर वह बरौली गांव पहुंचे तो बहन अनुराधा की हत्या करके ससुराल वाले घर के बाहर शव को रखकर फरार हो गए थे। सूचना पर पुलिस पहुंची। प्रभारी एसओ अमित कुशवाहा ने बताया कि आरोपी पति दुर्गा प्रसाद, ससुर दयाशंकर चतुर्वेदी, सास आशा देवी और श्रीकांत पांडेय के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

शाेभित कुमार पांडेय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed