{"_id":"6734eb54c7a8ce40fb02fd56","slug":"dowry-harassment-case-against-in-laws-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-123759-2024-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का केस
विज्ञापन
संतकबीरनगर। महिला थाना पुलिस को एक विवाहिता ने तहरीर देकर ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया। पुलिस ने विवाहिता की शिकायत पर पति समेत अन्य ससुरालियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार धनघटा थाना क्षेत्र निवासी विवाहिता ने बताया कि उसकी शादी वर्ष 2019 में हुई। 25 मई 2019 को वह विदा ससुराल आकर पत्नी धर्म का निर्वहन करने लगी। इस बीच एक पुत्र पैदा हुआ। कुछ समय बाद पति विदेश चले गए। पति के वापस आने के बाद वह शराब के आदी हो गए। नशे में वह मारपीट करते। सास व ससुर पांच लाख रुपये की मांग करने लगे। इसके बाद पति उसे लेकर मुंबई चले गए।
देवर की शादी में सभी आए। देवर की शादी में ज्यादा दहेज मिलने का ताना बोली मारते हुए ससुराली उसे प्रताड़ित करने लगे। इसके बाद उसने पिता को सारी बात बताई। ससुरालियों ने उसे मारपीट कर भगा दिया। सूचना के बाद पिता आए और अस्पताल ले जाकर इलाज कराया।
एसओ महिला थाना सरोज शर्मा ने बताया कि मामले में पीड़िता पूजा की शिकायत पर पति गौरव शर्मा समेत सास, ससुर, देवर, ननद समेत अन्य पर केस दर्जकर कार्रवाई की जा रही है। संवादद