फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Dowry harassment case against husband, in-laws and brother-in-law

Sant Kabir Nagar News: पति, सासससुर व देवर पर दहेज उत्पीड़न का केस

Sun, 24 Aug 2025 11:07 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 24 Aug 2025 11:07 PM IST
विज्ञापन
Dowry harassment case against husband, in-laws and brother-in-law
संतकबीरनगर। महिला थाना पुलिस ने विवाहिता की तहरीर पर पति, सास, ससुर व देवर पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज किया है। एसओ पूनम मौर्या ने बताया कि बेलहरकला थाना क्षेत्र निवासी विवाहिता ने बताया कि उसकी शादी बस्ती जनपद के वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के गंधरिया गजराज गांव निवासी चंद्रेश यादव उर्फ अमर हुई थी। मायके वालों ने अपने सामर्थ्य के अनुसार पांच लाख रुपये नगद और चोने-चांदी के जेेवर ससुराल वालों को दिया था। विदाई होने के बाद वह ससुराल जाकर अपने पत्नी धर्म का पालन करने लगी। कुछ समय तक ठीक रहा फिर ससुराली कम दहेज का ताना बोली बोलने लगे। पति चंद्रेश यादव उर्फ अमर, ससुर, सास व देवर एक चार पहिया गाड़ी की मांग करने लगे। उनकी मांग पूरी न होने पर शारीरिक व मानसिक यातना देने लगे। 12 जुलाई 2023 की सुबह 9:30 बजे उसे कमरे में बंद करके दहेज की मांग करने लगे। उसके विरोध करने पर पति बाइक पर बैठाकर उसे लेकर पिपरा बोरिंग छोड़ दिया और बिना दहेज के वापस आने पर जानमाल की धमकी दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed