फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Doubt over school opening hours

Sant Kabir Nagar News: विद्यालयों के संचालन के समय पर संशय

Wed, 01 May 2024 12:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 01 May 2024 12:50 AM IST
विज्ञापन
Doubt over school opening hours
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सेमरियावां। शासन व निदेशक की ओर से दिए गए निर्देशों के क्रम में परिषदीय विद्यालयों के संचालन के समय में बदलाव किया दिया है। अब स्कूलों का संचालन सुबह 7:30 बजे से दोपहर एक बजे तक किया जाएगा। वहीं जनपद में डीएम के आदेश पर स्कूल 7:30 से 12.30 बजे तक संचालित हो रहा है। इस आदेश के बाद अभिभावकों व शिक्षकों में संशय बरकरार है। आज भी सटीक जानकारी नहीं मिल पा रही है।

बीते कई दिनों से भीषण गर्मी व लू के चलते अभिभावक विद्यालय संचालन समय में बदलाव की मांग कर रहे थे। सामान्य तौर पर यह बदलाव प्रत्येक वर्ष किया जाता है। अभिभावकों की मांग को देखते हुए शासन ने आदेश जारी किया तो अभिभावक अचरज में आ गए। अभिभावक संजय, नदीम, विष्णु आदि ने कहा कि पहले दो बजे स्कूल बंद होता था, अब एक बजे होगा। आखिर एक घंटे में बच्चों को कितनी सहूलियत मिलेगी। तर्क दिया कि दोपहर एक व दो बजे तापमान लगभग समान रहता है। यदि बच्चों व शिक्षकों को भीषण तपिश से बचाना ही मकसद था तो विद्यालय बंद करने का समय दोपहर 12 बजे तक किया जाना चाहिए था।
विज्ञापन

बीएसए अमित कुमार सिंह ने कहा कि जैसा आदेश होगा उसके अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed