फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Door-to-door garbage collection system collapsed, vehicles rotting in the warehouse.

Sant Kabir Nagar News: डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन व्यवस्था ध्वस्त, गोदाम में सड़ रहे वाहन

Wed, 08 Jan 2025 11:37 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 08 Jan 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
Door-to-door garbage collection system collapsed, vehicles rotting in the warehouse.
नगरपालिका के जलकल कार्यालय में सड़ रहा कूड़ा उठाने वाला ठेला। 
संतकबीरनगर। नगर पालिका परिषद खलीलाबाद क्षेत्र में डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन की व्यवस्था बनाई गई थी, ताकि कूड़े को एकत्रित किया जा सके। इसके लिए आवश्यक सामानों की खरीदारी भी की गई, लेकिन यह व्यवस्था वर्तमान में ठप है। ऐसे में लोग घरों का कचरा सड़क किनारे ही फेंक दे रहे हैं। जिससे गंदगी फैल रही है और संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद खलीलाबाद की आबादी करीब एक लाख से अधिक है। 25 वार्ड में बंटी इस आबादी से प्रतिदिन करीब 40 टन कूड़ा निकलता है। इसके लिए पूर्व में यह व्यवस्था बनाई गई थी कि सफाई कर्मी घर-घर जाकर गीला व सूखा कचरा अलग-अलग एकत्र करेंगे। इससे यह फायदा था कि लोग कूड़ा को घर में रखते थे और नगर पालिका के वाहन में डाल देते थे। इससे शहर स्वच्छ रहता था, लेकिन यह व्यवस्था अब संचालित नहीं हो रही है। जिसके कारण लोग घरों से निकलने वाला कूड़ा सड़क पर ही गिरा दे रहे हैं। ी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed