फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Doctors will not be able to take phone with camera in the delivery room

Sant Kabir Nagar News: प्रसव कक्ष में कैमरे वाला फोन नहीं ले जा सकेंगे चिकित्सक

Wed, 22 Jan 2025 11:37 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 22 Jan 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
Doctors will not be able to take phone with camera in the delivery room
एमसीएच विंग अस्पताल में ​स्थित लेबर रूम।
संतकबीरनगर। प्रसव के लिए आने वाली महिलाओं की निजता व सुरक्षा कारणों को ध्यान में रखते हुए प्रदेश सरकार ने निर्णय लिया है कि प्रसव कक्ष में चिकित्सक व स्टाफ नर्स या अन्य कोई कर्मी कैमरा युक्त मोबाइल लेकर नहीं जा सकेगा। प्रभारी की अनुमति से ही चिकित्सक या स्टाफ नर्स कैमरायुक्त मोबाइल ले जा सकेंगे। उसका उपयोग भी केवल चिकित्सकीय परामर्श के लिए किया जा सकेगा।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश शासन के प्रमुख सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा ने यह आदेश 20 जनवरी को जारी अपनी राजाज्ञा में दी है। मुख्य चिकित्साधिकारी को जारी किए गए पत्र में उन्होंने यह स्पष्ट किया है कि प्रसव कक्ष में ऑन ड्यूटी चिकित्सक व सिस्टर तथा अन्य कर्मी कैमरा युक्त मोबाइल लेकर जा रहे हैं तो इसकी जिम्मेदारी केवल प्रसव कक्ष के प्रभारी की होगी। प्रभारी की अनुमति से ही कैमरा युक्त मोबाइल ले जाया जा सकता है। चिकित्सक और स्टाफ नर्स केवल चिकित्सकीय परामर्श के लिए ही मोबाइल को निकाला या प्रयोग कर सकेंगे। विशेष परिस्थितियों में मोबाइल युक्त कैमरे का इस्तेमाल केवल चिकित्सकीय परामर्श के लिए किया जाएगा। इस दौरान रोगी की निजता का पूरा ध्यान रखा जाएगा।
विज्ञापन

स्वच्छता के साथ सकारात्मक व्यवहार भी जरूरी : प्रसव कक्ष में स्वच्छता व अन्य निर्धारित प्रोटोकाल का पूरा ध्यान रखना होगा। यही नहीं मौजूद रोगियों के साथ सकारात्मक व मानवीयता पूर्ण व्यवहार करना होगा। रोगी की निजता को ध्यान देते हुए ही कोई भी व्यवहार प्रसव कक्ष के कर्मियों की ओर से किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed