फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Doctors were not found without valid documents, one diagnostic centre sealed, two issued notices

Sant Kabir Nagar News: चिकित्सक मिले न वैध कागजात, एक डायग्नोस्टिक सेंटर सील, दो को नोटिस

Sat, 12 Apr 2025 12:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 12 Apr 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
Doctors were not found without valid documents, one diagnostic centre sealed, two issued notices
साई डायग्नो​स्टिक सेंटर की जांच करते डिप्टी सीएमओ
संतकबीरनगर। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शुक्रवार को सेमरियावां क्षेत्र में छापा मारा। इस दौरान चिकित्सक और वैध कागजात न मिलने पर एक डायग्नोस्टिक सेंटर को सील कर दिया। इसके साथ ही दो सेंटरों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। स्वास्थ्य विभाग की इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. शैलेंद्र सिंह ने बताया कि सेमरियावां क्षेत्र में टीम के साथ छापे की कार्रवाई की। जिसमे साई डायग्नोस्टिक सेंटर की जांच की गई तो वहां पर कोई भी चिकित्सक मौजूद नहीं मिला। संचालक ने कोई भी कागजात नहीं दिखाया। इसके साथ ही कितने अल्ट्रासाउंड हुआ इसकी जानकारी नहीं दी। जिसके बाद सेंटर को सील कर दिया। इसके बाद टीम पल्स डायग्नोस्टिक सेंटर पर पहुंची। वहां पर मरीज मिले लेकिन कोई चिकित्सक नहीं मिला।
विज्ञापन

इसके साथ ही वहीं पास में ही एसडीसी अल्ट्रासाउंड को चेक किया गया। दोनों जगहों पर चिकित्सक नहीं थे। संचालक कोई जवाब नहीं दे पाया। मरीजों का अल्ट्रासाउंड हुआ था। दोनों सेंटराें को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। जवाब आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed