{"_id":"688e50374c5ca2aa4208c3a1","slug":"doctors-and-health-workers-were-instructed-to-follow-the-dress-code-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-136448-2025-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: डाॅक्टर व स्वास्थ्य कर्मियों को ड्रेस कोड में रहने का निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: डाॅक्टर व स्वास्थ्य कर्मियों को ड्रेस कोड में रहने का निर्देश
Sat, 02 Aug 2025 11:21 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sat, 02 Aug 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
सेमरियावां। अपर निदेशक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा बस्ती मंडल बस्ती डॉ. रामानंद ने शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सेमरियावां का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कई स्वास्थ्य कर्मी मौके से नदारद रहे। जिसपर उन्होंने नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया है।
अपर निदेशक ने सीएचसी परिसर व ओपीडी, लेबर रूम, ओटी कक्ष, नेत्र परीक्षण कक्ष, दंत चिकित्सा कक्ष, दवा वितरण कक्ष, टीबी कक्ष समेत पूरे अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान समस्त कर्मियों से ड्रेस कोड का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया। साथ ही समय से उपस्थित रहने का निर्देश दिया। उन्होंने साफ-सफाई, दवाओं के रखरखाव में भी कमियां न करने का निर्देश दिया।
इस दौरान डॉ. आरसी गौतम, डॉ. तौहीद अहमद, टीकाकरण अधिकारी कौसर अली समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।