फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   do sraddh with sraddha

श्रद्धा से करे श्राद्ध

Fri, 16 Sep 2016 11:51 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ संतकबीरनगर
ब्यूरो अमर उजाला/ संतकबीरनगर Updated Fri, 16 Sep 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
आज से पितृ पक्ष की शुरुआत के साथ ही तर्पण एवं श्राद्ध का दौर शुरू हो जाएगा। श्रद्धा से किए गए श्राद्ध से पितरों की कृपा प्राप्त होती है। हिंदू धर्म में पितृ पक्ष की बड़ी मान्यता है।
विज्ञापन


ज्योतिषाचार्य सुजीत कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पितृ पक्ष शनिवार से शुरू हो रहा है। पितर तर्पण एवं श्राद्ध से प्रसन्न होते हैं। आश्विन माह के कृष्ण पक्ष में पितृ पक्ष आता है। इस बार पितृ पक्ष का आरंभ 17 सितंबर से है। 30  सितंबर को अंतिम यानि सर्व पितृ श्राद्ध है। इस वर्ष पितृ पक्ष 14 ही दिन का है। पंचमी एवं षष्ठी का श्राद्ध 21 सितंबर को ही किया जाएगा।
विज्ञापन


 बताया कि श्राद्ध की तिथि व दिन निर्धारित है। इसमें प्रतिपदा17, द्वितीया 18, तृतीया 19, चतुर्थी 20, पंचमी एवं षष्ठ 21, सप्तमी 22, अष्टमी 23, नवमी 24, दशमी 25, एकादशी 26, द्वादशी 27, त्रयोदशी 28, चतुर्दशी 29, सर्वपितृ श्राद्ध 30 सितंबर को है। बताया कि आश्विन कृष्ण अमावस्या को सर्वपितृ श्राद्ध किया जाता है। यदि किसी कारणवश श्राद्ध तिथि पर कोई श्राद्ध नहीं कर पाता तो 30 सितंबर आश्विन कृष्ण अमावस्या को श्राद्ध कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed