फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Do not hide, say, untoward truth, why not

अवांछनीय सत्व सगा क्यों न हो, छुपाएं नहीं-बताएं

Fri, 01 Feb 2019 11:53 PM IST
राकेश पांडेय संतकबीरनगर
संतकबीरनगर Published by: राकेश पांडेय Updated Fri, 01 Feb 2019 11:53 PM IST
विज्ञापन
Do not hide, say, untoward truth, why not
अवांछनीय सत्व सगा क्यों न हो, छुपाएं नहीं-बताएं - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
संतकबीरनगर। मेंहदावल के नेताजी सुभाषचंद्र बोस इंटर कॉलेज मेंहदूपार में शुक्रवार को अमर उजाला की मुहिम अपराजिता के तहत पुलिस की पाठशाला लगी। इसमें सीओ आनंद कुमार पांडेय ने बेटियों से आत्मनिर्भर बनने की अपील की। उन्होंने संकट काल में पुलिस से मदद लेने को कहा। इस मौके पर छात्र-छात्राओं और अध्यापकों ने नारी गरिमा की रक्षा की शपथ ली। समारोह में 412 छात्राओं ने शपथ पत्र भी भरे।


आनंद कुमार पांडेय ने कहा कि छात्र-छात्राओं को अपने आसपास के माहौल पर सतर्कतापूर्ण नजर रखनी चाहिए। अगर उनके साथ कोई व्यक्ति चाहे वह सगा रिश्तेदार ही क्यों न हो, अवांछनीय हरकत करता है तो तुरंत शिक्षक अथवा माता-पिता को जानकारी दें। जरूरत हो तो पुलिस की मदद लें। विशिष्ट अतिथि तहसीलदार मेंहदावल प्रियंका चौधरी ने छात्राओं को आय, जाति और निवास प्रमाण पत्र से संबंधित नियमों की जानकारी दी। एसओ धर्मसिंहवा सौदागर राय ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए डॉयल 100 जैसी आपातकालीन सेवाएं हैं। जब भी असुरक्षा महसूस हो तो बेहिचक डायल 100 या 181 पर सूचना दें। अध्यक्षता वरिष्ठ अधिवक्ता शशिभवन त्रिपाठी तथा संचालन कॉलेज के संस्थापक रामचंद्र शुक्ल ने किया। प्रधानाचार्य हरिशंकर शुक्ला और पूर्व प्रधानाचार्य प्रहलाद गौड़ ने अतिथियों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर अजय मिश्र, कृष्ण गोपाल मिश्र, साधना द्विवेदी, हरिशंकर राय, विक्रमादित्य राय, जगदीश गुप्ता, हरिशचंद्र,  राम भवन त्रिपाठी, अनिल पांडेय, अयोध्या प्रसाद मिश्र, दिनेश कुमार शुक्ल, सुधीर मिश्र, रामरतन मिश्र, शालिग्राम चौधरी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed