{"_id":"57ed54514f1c1b7927574a14","slug":"do-not-beg-must-pay","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘भीख नहीं,वेतन चाहिए’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘भीख नहीं,वेतन चाहिए’
Sant Kabir Nagar
Updated Thu, 29 Sep 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश सरकार ने भले ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं के मानदेय में बढ़ोत्तरी की घोषणा की है, लेकिन कार्यकर्ता इससे संतुष्ट नहीं है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं ने गुरुवार को भी बाल विकास परियोजना कार्यालयों पर धरना दिया और प्रदेश सरकार को जमकर कोसा। कहा कि हमें वेतन चाहिए भीख नहीं।
खलीलाबाद में बाल विकास परियोजना कार्यालय पर ब्लाक अध्यक्ष सरोज सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ता धरने पर बैठीं। लखनऊ में हुए प्रदर्शन के दौरान मुख्यमंत्री के साथ प्रदेश नेतृत्व ने वार्ता की थी और मामूली बढ़ोत्तरी को स्वीकार न करने का निर्णय लिया था। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को आठ सौ और सहायिकाओं को चार सौ रुपये की बढ़ोत्तरी मंजूर नहीं है। ऐसे में जब तक हमें राज्य कर्मचारी घोषित करते हुए 18 हजार रुपये वेतन नहीं दिया जाता तब तक धरना-प्रदर्शन चलता रहेगा। इस दौरान राजपति देवी, विजय लक्ष्मी गौड़, सावित्री देवी, प्रतिमा उपाध्याय, विमला शर्मा, चंपावती, शोभा, आशा वर्मा, मेनका, मालती, अशोक कुमार, सरोज आदि उपस्थित रहे।
धनघटा प्रतिनिधि के अनुसार नाथनगर ब्लाक मुख्यालय के परिसर में स्थित सीडीपीओ कार्यालय के सामने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का धरना जारी रहा। धरने का नेतृत्व कर रहीं ब्लाक अध्यक्ष रानी देवी के नेतृत्व में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार और बाल विकास परियोजना निदेशक के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इस दौरान बीना श्रीवास्तव, चंद्रमुखी, सुमित्रा पांडेय, अनीता राय, शिवमती यादव, शुशीला त्रिपाठी, बिन्दू मौर्या, उषा वर्मा, सुमन, रूमा देवी, सुधा मौर्या, प्रेमा देवी, सुशीला पांडेय, बिंदू देवी, उमा मिश्रा, ममता यादव, कृष्णवती, कुमुद प्रभा फूलमती देवी, राधिका, कमलावती देवी, नर्मदा, रीता, बिनीता, कमलावती आदि ने कहा कि संगठन के प्रदेश अध्यक्ष ग्रीश चंद पांडेय और प्रदेश महामंत्री नीलम पांडेय द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के हित में जो निर्णय लिया जाएगा, वह सभी कार्यकर्ता मानने को तैयार हैं। इस दौरान सहित आदि मौजूद रहे।