{"_id":"62e18e2636594276334d2272","slug":"do-hamalaavaron-ko-bheed-ne-peeta-khalilabad-news-gkp4451664198","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र पर चाकू से हमला कर भाग रहे दो हमलावरों को भीड़ ने पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र पर चाकू से हमला कर भाग रहे दो हमलावरों को भीड़ ने पीटा
विज्ञापन

घायल छात्र जिला अस्पताल रेफर
दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लगाया आरोप
धनघटा (संतकबीरनगर)। विद्यालय से घर लौट रहे एक छात्र पर बुधवार को नेतवापुर चौराहे पर कुछ लोगों ने चाकू से हमला करघायल कर दिया। वारदात के बाद भाग रहे दो हमलावरों की भीड़ ने पिटाई कर दी। घायल छात्र और दोनों हमलावरों को कुछ लोगों ने सीएचसी मलौली पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद घायल छात्र को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
चपरा पूर्वी गांव के खालेपुरवा टोला निवासी 16 वर्षीय सतवीर पुत्र मक्कू रामेश्वर प्रसाद मौर्य स्मारक इंटर कॉलेज में 11वीं का छात्र है। दोपहर में वह विद्यालय से साइकिल से घर जा रहा था। सतवीर जब नेतवापुर चौराहे पर पहुंचा तो घात लगाए बैठे पांच-छह लोगों ने उसे रोक लिया। मारने-पीटने लगे। एक हमलावर ने सतवीर की पीठ में चाकू मार दिया। वह घायल होकर सड़क पर गिर गया।
इसके बाद हमलावर भागने लगे।। घटना देखकर कुछ लोगों ने दौड़ाकर दो हमलावरों को पकड़ लिया। भीड़ ने उनकी पिटाई कर दी। मक्कू का आरोप है कि बेटे को नेतवापुर गांव निवासी कुछ लोगों ने पुरानी रंजिश में चाकू से मारकर ग घायल कर दिया है। जबकि दूसरे पक्ष के नेतवापुर गांव निवासी जयचंद चौहान का आरोप है कि खालेपुरवा के कई लोग 22 वर्षीय बेटे पंकज और 19 वर्षीय जितेंद्र को मारपीट कर घायल कर दिया। एसओ केडी सिंह ने बताया कि इस मामले में दोनों पक्षों से तहरीर मिली है। जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।