{"_id":"60feffff8ebc3e58161eae4c","slug":"do-alleged-ex-pramukh-beaten-khalilabad-news-gkp403330970","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम पंचायत अधिकारी ने पूर्व प्रमुख पर मारने-पीटने का मढ़ा आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम पंचायत अधिकारी ने पूर्व प्रमुख पर मारने-पीटने का मढ़ा आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम पंचायत अधिकारी ने पूर्व प्रमुख पर चप्पल से मारने-पीटने का मढ़ा आरोप
सरकारी अभिलेख भी सहयोगियों के साथ मिलकर फाड़ने का आरोप लगाया
पूर्व प्रमुख ने आरोपों को बताया निराधार
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। विकास खंड हैंसर बाजार में तैनात एक ग्राम पंचायत अधिकारी ने पूर्व प्रमुख पर सोमवार को कक्ष में बुलाकर चप्पल से मारने-पीटने का आरोप मढ़ा है। इसके साथ ही सरकारी अभिलेख फाड़ देने का भी आरोप मढ़ा है। देर शाम पीड़ित ग्राम पंचायत अधिकारी ने धनघटा थाने पहुंच कर पुलिस को तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
ग्राम पंचायत अधिकारी चंदन सिंह का आरोप है कि फोन करके उसे पूर्व प्रमुख प्रिंस अगम सिंह ब्लॉक प्रमुख कक्ष में बुलाए। वह अभिलेखों के साथ प्रमुख कक्ष में गए। आरोप है कि पूर्व प्रमुख प्रिंस अगम सिंह और उनके सहयोगियों ने उसे चप्पल और लात-घूंसों से मारना-पीटना शुरू कर दिया। पिटाई से उसके शरीर के विभिन्न अंगों में काफी चोर्टें आइं। किसी तरह वह जान बचाकर बाहर निकले। सहायक विकास अधिकारी पंचायत कार्यालय के सामने पहुंचे तो उक्त लोग पीछा करते हुए वहां पहुंच गए। आरोप है कि परिवार रजिस्टर, ग्राम पंचायत रामपुर दक्षिणी का छीन लिए एवं अन्य अभिलेख जैसे केश बुक, ग्राम निधि प्रथम, ग्राम पंचायत बैजनाथपुर प्रधानमंत्री आवास से संबंधित कागजात, ग्राम पंचायत रामपुर उत्तरी के राजवित्त की पत्रावली फाड़कर फेंक दिए। आरोप है कि जानमाल की धमकी भी दी जबकि पूर्व प्रमुख प्रिंस अगम सिंह ने कहा कि ग्राम पंचायत अधिकारी चंदन सिंह से उनका कोई लेना-देना नहीं है। उनके ऊपर लगाए गए सारे आरोप गलत और निराधार हैं। घोरांग गांव के क्षेत्र पंचायत सदस्य परशुराम को ग्राम पंचायत अधिकारी चंदन सिंह ने अपशब्द कहा। क्षेत्र पंचायत सदस्य ने सरकारी योजनाओं का लाभ पात्रों को दिलाने की सिर्फ बात कही थी। उसी को लेकर ग्राम पंचायत अधिकारी भड़क गए थे। क्षेत्र पंचायत सदस्य ने भी तहरीर दिए जाने की बात बताई है। एसओ रोहित प्रसाद ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जाएगी। जांच में सत्यता के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।