फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   dm unhappy for vaccination status

टीकाकरण पूर्ण न होने पर डीएम ने जताई नाराजगी

Tue, 18 Jan 2022 10:12 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jan 2022 10:12 PM IST
विज्ञापन
dm unhappy for vaccination status
टीकाकरण पूर्ण न होने पर डीएम ने जताई नाराजगी
विज्ञापन

- 15 से 18 आयु वर्ग के छात्र-छात्राओं का होना है टीकाकरण
- डीएम की समीक्षा में प्रगति ठीक नहीं मिली
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। स्कूलों में चले रहे 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग के छात्र -छात्राओं के कोरोनारोधी टीकाकरण में विद्यालय रुचि नहीं दिखा रहे हैं। जिस पर डीएम ने नाराजगी जताई है। डीएम ने डीआईओएस को स्कूलों में किशोरों के शत प्रतिशत टीकाकरण कराने का निर्देश दिया है। जिसके बाद डीआईओएस ने जनपद के समस्त विद्यालयों के प्रधानाचार्यों से टीकाकरण की प्रगति रिपोर्ट तलब की है।

तीन जनवरी से पूरे प्रदेश में 15 से 18 वर्ष तक के छात्र-छात्राओं को कोरोना से बचाने के लिए कोरोना टीकाकरण कार्य का शुभारंभ हुआ। जिसके बाद विद्यालयों में स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंचकर छात्र-छात्राओं के टीकाकरण कार्य का शुभारंभ किया। स्वास्थ्य विभाग की टीम स्कूलों में पहुंच रही है तो काफी कम संख्या में किशोरों को वैक्सीन लगाकर लौट रही है। जिसकी रिपोर्ट टीम ने सीएमओ को भेजी है। डीएम दिव्या मित्तल की समीक्षा में भी स्कूूलों में टीकाकरण की प्रगति काफी खराब मिली है। इस पर डीएम ने डीआईओएस को शत प्रतिशत टीकाकरण कार्य कराने का निर्देश दिया है। डीआईओएस गिरीश कुमार सिंह ने बताया कि सभी स्कूलों के प्रधानाचार्यों से अब तक हुए टीकाकरण की रिपोर्ट मांगी गई है। इसके साथ ही 15 से 18 वर्ष आयु के छात्रों का डाटा भी मांगा गया है। जिस विद्यालय में टीकाकरण की प्रगति खराब मिलेगी। उस विद्यालय को चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed