फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   DM-SP reached Tameshwar Dham, checked the security arrangements

Sant Kabir Nagar News: तामेश्वर धाम पहुंचे डीएम-एसपी, सुरक्षा व्यवस्था परखी

Mon, 03 Aug 2026 11:29 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 03 Aug 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
DM-SP reached Tameshwar Dham, checked the security arrangements
संतकबीरनगर। सावन मास के पहले सोमवार पर जिले के प्रसिद्ध प्राचीन तामेश्वर धाम मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। इस दौरान जिलाधिकारी आलोक कुमार और पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने मंदिर पहुंचकर भगवान शिव का विधि-विधान से पूजन-अर्चन और जलाभिषेक किया। दोनों अधिकारियों ने जनपदवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन

पूजन के बाद डीएम और एसपी ने मंदिर परिसर का भ्रमण कर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने प्रवेश और निकास मार्ग, बैरिकेडिंग, पार्किंग स्थल, सीसीटीवी कैमरों, कंट्रोल प्वाइंट, ड्यूटी प्वाइंट तथा श्रद्धालुओं की आवाजाही की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को पूरी सतर्कता और संवेदनशीलता के साथ जिम्मेदारी निभाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था, महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा, चिकित्सा सहायता, पेयजल, स्वच्छता और आपातकालीन सेवाओं की उपलब्धता की भी समीक्षा की गई। संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और सभी व्यवस्थाओं पर लगातार निगरानी रखी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने कहा कि सावन मास और कांवड़ यात्रा को देखते हुए जिले के सभी प्रमुख शिवालयों और धार्मिक स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। सीसीटीवी कैमरों से निगरानी, यातायात प्रबंधन और अन्य सुरक्षा इंतजाम भी किए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed