फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   DM saw the condition of Ayurvedic hospital, gave blankets to the elderly

Sant Kabir Nagar News: डीएम ने आयुर्वेदिक अस्पताल का हाल देखा, बुजुर्गों को दए कंबल

Thu, 08 Feb 2024 11:03 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 08 Feb 2024 11:03 PM IST
विज्ञापन
DM saw the condition of Ayurvedic hospital, gave blankets to the elderly
इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी दवारा सौजन्य से क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी आयुष चिकित्सालय मंझरिय
- वृद्धाश्रम के लोगों में वितरित किया कंबल व वस्त्र
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने बृहस्पतिवार को मंझरिया गंगा में बने 50 बेड के क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी आयुष अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान इंडियन रेडक्रऍस सोसाइटी के सौजन्य से वृद्धाश्रम के 60 बुजुर्गों को कंबल वितरित किया।
डीएम ने अस्पताल के निरीक्षण के दौरान वहां की सफाई व्यवस्था पर संतोष जताया। दवा कम होने के चलते हर संभव मदद का आश्वासन दिया। डीएम ने वृद्धा आश्रम के 60 बुजुर्गों को कंबल, धोती एवं त्रिपाल देकर सम्मानित किया। इसके अतिरिक्त क्षेत्र के लगभग 1000 लोगों में कंबल त्रिपाल, धोती, टी शर्ट, मास्क, स्टोव, ऑक्सीमीटर तथा जूनियर हाईस्कूल की 70 छात्राओं को हाईजीनिक किट और मास्क वितरित की। डीएम ने कहा कि गरीब लोगों की मदद के लिए हर संस्था को आगे आना चाहिए। अगर आप किसी मदद के लिए सक्षम है तो मदद जरूर करें। यही कार्य यह संस्था कर रही है।
विज्ञापन

कार्यक्रम का संचालन राम कुमार सिंह ने किया। इस अवसर पर सीडीओ संत कुमार, डाॅ. आलोक सिन्हा, डिप्टी सीएमओ डाॅ. शैलेश सिंह, डाॅ. दिनेश चंद्रा, डॉ. श्याम श्रीवास्तव, डाॅ. अभिषेक कुमार उपाध्याय, डाॅ. नागेंद्र कुमार, डाॅ. राम शंकर गुप्ता, पूर्व प्रधान विनोद सिंह, नागेंद्र सिंह, अमरेश पांडेय, अरुण पांडेय समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed