{"_id":"572e36e14f1c1b44265cdf97","slug":"dm-man-was-in-police-custody","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने शख्स को पुलिस हिरासत में दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने शख्स को पुलिस हिरासत में दिया
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
Updated Sun, 08 May 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
चौपाल लगाकर जन समस्याओं को सुना।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएम डॉ. सरोज कुमार ने शनिवार को हैंसर ब्लॉक के आगापुर गुलरिहा गांव के प्राथमिक विद्यालय पर चौपाल लगाकर जन समस्याओं को सुना। इस दौरान वरासत, कृषि, पट्टा भूमि पर कब्जा, पेयजल, विद्युत, विकास से संबंधित समस्याओं से गांव के लोगों ने डीएम को अवगत कराया। एक व्यक्ति द्वारा जमीन से कब्जा न छोड़ने की जिद पर डीएम ने उसे पुलिस हिरासत में दे दिया।
चौपाल में तहसीलदार राजेश गुप्ता ने बताया कि इस गांव के 26 लोगो को कृषि पट्टा दिया गया है। उस पर डीएम ने पट्टेदारों से कब्जा के बावत जानकारी ली। इसमें रामप्रसाद ने शिकायत किया कि उनके जमीन पर एक ने कब्जा कर लिया है तो डीएम ने लेखपाल से इस संबंध में जानकारी लेकर कब्जा करने वाले को कब्जा छोड़ने के लिए कहा तो उसने कब्जा छोड़ने से मना कर दिया।
इस पर डीएम ने नाराजगी जाहिर करते हुए उसे तत्काल पुलिस हिरासत में थाने भेजवा दिया। विद्युत समस्या के संबंध में ग्राम प्रधान आनंद स्वरूप, उदयभान यादव, लालबहादुर, राकेश आदि ने शिकायत किया कि गांव में खींचे गए विद्युत तार ढीले हो गए है। जिससे खतरा बना हुआ है। प्राथमिक विद्यालय पर ट्रांसफार्मर लगाए जाने की मांग की। जिस पर डीएम ने विद्युत विभाग के अधिशाषी अभियंता को तार को टाइट कराने और ट्रांसफार्मर लगवाने का निर्देश दिया। पेयजल के संबध में गांव वालो ने कहा कि गांव में 16 इंडिया मार्का हैंड पंप लगाए गए है। जिसमें से चार कई वर्ष से खराब पड़े है। शेष ठीक है तो वह दूषित जल उगल रहे है। डीएम ने अधिशाषी अभियंता जल निगम को बुलाया तो वह गायब थे।
विज्ञापन
जिस पर जिलाधिकारी ने फोन पर संपर्क किया और मौके पर आकर समस्या का समाधान करने का निर्देश दिया। इसी तरह राशन कार्ड, आपदा राहत, इंदिरा आवास, बृद्वा, विधवा, विकलांग, समाजवादी पेंशन के संबध में जिलाधिकारी ने जानकारी ली। कुछ लोगों द्वारा शिकायत किए जाने पर डीएम ने सबंधित विभाग के अधिकारियो को मौके पर रुक कर तत्काल समस्याओं का समाधान कराने का निर्देश दिया। एसपी शैलेश कुमार पांडेय से गांव के लोगो ने गांव में बनाई जा रही कच्ची दारु से निजात दिलाए जाने की मांग की। जिस पर एसपी ने सीओ और एसओ को दारु बनाने वालो के विरुद्ध तत्काल कार्रवाई किए जाने का आदेश दिया। इस अवसर पर जनपदीय अधिकारी मौजूद रहे।