{"_id":"58f265ea4f1c1bd317cf4e72","slug":"dm-listened-to-people","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने लोगों की सुनी समस्याएं ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने लोगों की सुनी समस्याएं
संतकबीरनगर/ अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Apr 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
डीएम ने लोगों की सुनी समस्याएं
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिलाधिकारी रमाकांत पांडेय और एसपी हीरालाल शनिवार को धनघटा थाने पर आयोजित समाधान दिवस में पहुंचे। जन समस्याओं को सुनने के बाद डीएम ने लेखपालों से उनके कागजात के संबध में जब जानकारी लेना शुरू किया तो पता चला कि लेखपाल बगैर कागजात के समाधान दिवस में समस्याओं का निस्तारण कराने पहुंचे है। जिस पर डीएम ने लेखपालों को कड़ी फटकार लगाते हुए सभी अभिलेख तैयार करके साथ लेकर चलने का निर्देश दिए।
जिलाधिकारी समाधान दिवस में मौजूद लेखपालों से उनके अभिलेख के संबंध में जब जानकारी लेना शुरू किया तो पता चला कि लेखपाल अपने साथ पूरा कागजात लाए ही नहीं है। जिस पर उन्होंने लेखपालों को फटकारते हुए कहा कि लेखपाल अपना कागजात तैयार करके अपने साथ लेकर चले और डायरी भी बनाकर रखे। इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त नही की जाएगी अगर इसके बाद कोई लेखपाल अधूरे कागजातों के साथ पाया गया तो उसके विरुद्ध कार्रवाई होगी। इस अवसर पर तहसीलदार राजेश गुप्ता, एसओ जे एन तिवारी आदि मौजूद रहे। इसी तरह से महुली, कोतवाली, बखिरा, दुधारा, धर्मसिंहवा, मेंहदावल आदि थानों पर भी समाधान दिवस पर अधिकारियों ने समस्याएं सुनी और निस्तारण का निर्देश दिया।
समाधान दिवस पर पहुंचे डीआईजी
धनघटा । डीआईजी लक्ष्मीनारायण और डीएम रमाकांत पांडेय शनिवार को महुली थाने पर आयोजित समाधान दिवस पर पहुंचे। डीआईजी ने समाधान दिवस में आए मामलो की जानकारी लिया। उन्होंने मौजूद अधिकारियो को समाधान दिवस में आने वाले मामलो को तत्काल प्राथमिकता से निपटाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि किसी भी कीमत पर लापरवाही बर्दाश्त नही की जाएगी। फरियादियो को न्याय दिलाना ही शासन का उद्देश्य है। इस दौरान चार मामले आए जिनमे से तीन का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया । इस दौरान एसपी हीरालाल, एएसपी एके वर्मा भी मौजूद रहे।