फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   dm inspected paddy buying centers

डीएम ने धान क्रय केंद्रों का किया निरीक्षण

Sat, 21 Nov 2020 10:29 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2020 10:29 PM IST
विज्ञापन
dm inspected paddy buying centers
डीएम ने धान क्रय केंद्रों का किया निरीक्षण
विज्ञापन

धान का प्रेषण चावल मिलों को करने के निर्देश दिए
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने शनिवार को विभिन्न धान क्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने धान खरीद में तेजी लाने व धान का अधिक भंडारण होने पर इसे तत्काल चावल मिलों पर प्रेषण करने के निर्देश दिए।
डीएम दिव्या मित्तल शनिवार को एडीएम संजय कुमार पांडेय व एसडीएम राज नारायण त्रिपाठी के साथ मंडी स्थित विपणन शाखा के निरीक्षण के लिए पहुंचीं। यहां पर केंद्र प्रभारी राजेश राम मौजूद रहे। मौके पर ओम नारायण पाठक और माधुरी पाठक निवासी मीरगंज के धान की तौल हो रही थी। डीएम ने किसान के ऑनलाइन पंजीकरण प्रपत्र को देेेखा, मौके पर धान अधिक भंडारण होने पर इसे तत्काल चावल मिलों को प्रेषण करने के निर्देश दिए। पीसीएफ क्रय केंद्र पर प्रभारी श्याम सुंदर गुप्ता उपस्थित रहे। मौके पर जगदीश प्रसाद ग्राम बसलोहिया का धान तौल होते पाया गया। इसके बाद उन्होंने भारतीय खाद्य निगम के क्रय केंद्र का निरीक्षण किया। यहां पर केेंद्र प्रभारी मौजूद नहीं रहे, मौके पर मौजूद सुधाकर पांडेय ने बताया कि केंद्र प्रभारी कपिल मुनि प्रकाश जिला खाद्य विपणन अधिकारी कार्यालय में चावल मिलों की टैगिंग कराने के लिए गए हैं। मौके पर प्रदीप कुमार निवासी ससहा तप्पाकड के धान की खरीद हो रही थी, नमी मापक यंत्र से धान की नमी को चेक कराया गया। इसमें 15 प्रतिशत नमी पाई गई। कृषि उत्पादन मंडी समिति क्रय केंद्र के निरीक्षण के दौरान केंद्र प्रभारी मौजूद रहे। यहां भी धान की खरीद हो रही थी। धान के प्रेषण के संबंध में केंद्र प्रभारी ने बताया कि अभी चावल मिलों को संबद्धीकरण नहीं हुआ है। इसके लिए डीएम ने संबंधित को निर्देश दिए। इसी क्रम में विपणन शाखा सेमरियावां टेमारहमत का भी निरीक्षण किया गया। डीएम ने निर्देश दिए कि धान का भंडारण अधिक होने की दशा में धान का प्रेषण चावल मिलों को तत्काल कराया जाए।
विज्ञापन

पशुओं की ई-टैगिंग नहीं होने से भड़कीं डीएम
संतकबीरनगर। डीएम दिव्या मित्तल और एडीएम संजय कुमार पांडेय ने शनिवार को मड़या स्थित गोशाला का निरीक्षण किया। यहां 42 पशु संरक्षित किए गए हैं। पशुओं की ईयर टैगिंग नहीं किए जाने पर डीएम भड़क गईं। उन्होंने सीडीओ को निर्देश दिए कि जल्द यहां संरक्षित गोवंश की ईयर टैगिंग कराएं। इसके साथ ही रजिस्टर अपडेट रखवाएं। यहां की व्यवस्था से डीएम असुंतष्ट दिखीं। डीएम ने व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए। पशुओं के टीकाकरण आदि की जानकारी जुटाई। रविवार को मनाए जाने वाले गोपाष्टमी पर्व की तैयारियों की भी जानकारी हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed