फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   DM inspected mbd dam

एबीडी बांध की अपूर्ण मरम्मत पर डीएम ने जताई नाराजगी

Sat, 23 Jul 2022 01:24 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jul 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
DM inspected mbd dam
एबीडी बांध की अपूर्ण मरम्मत पर डीएम ने जताई नाराजगी
विज्ञापन

धनघटा। डीएम दिव्या मित्तल और एसपी सोनम कुमार ने शुक्रवार को क्षेत्र के एमबीडी बांध और बाढ़ राहत केंद्र का निरीक्षण किया। बांध मरम्मत कार्य अपूर्ण देख कर डीएम ने नाराजगी जताई। डीएम ने बाढ़ से पूर्व बचाव कार्य का पुख्ता इंतजाम कर लेने के निर्देश दिए।
दो दिन से घाघरा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। नदी का पानी बढ़ने से नदी और एमबीडी बांध के बीच बसे 22 गांव प्रतिवर्ष बाढ़ की चपेट में आ जाते हैं। बाढ़ के दौरान इन गांवों के लोगों को विभिन्न स्थानों पर ठिकाना बनाना पड़ता है। प्रशासन ने उमरिया बाजार और तिघरा मौर में इस वर्ष भी बाढ़ राहत केंद्र स्थापित किया है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी और एसपी सबसे पहले बाढ़ राहत केंद्र तिघरा मौर पहुंचे। तिघरा मौर में स्थित श्री सत्यनारायण इंटर कॉलेज को अस्थाई रूप से बाढ़ राहत केंद्र बनाया गया है। इस केंद्र में गायघाट दक्षिणी, ढोल बजा, गुनवतिया, चकदहा, कंचनपुर, दौलतपुर गांव के बाढ़ पीड़ितों के लिए रहने की व्यवस्था की गई है। डीएम ने स्वास्थ्य संबंधी तैयारी और नाव आदि के संबंध में जानकारी हासिल की। उसके बाद डीएम-एसपी तुर्कवालिया नायक गांव के पास एमबीडी बांध पर पहुंचे। बांध के बचाव के लिए किए जा रहे मरम्मत कार्य के बाबत सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता से जानकारी ली। काम अपूर्ण देखकर डीएम ने नाराजगी जताई। इस मौके पर एसडीएम डॉ रवींद्र कुमार, तहसीलदार रत्नेश तिवारी, सीओ राम प्रकाश, एसओ केडी सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed